फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Order to return the deposited money if the business

Noida News: वायदे के मुताबिक कारोबार न बढ़ने पर जमा पैसा लौटाने के आदेश

Wed, 03 Sep 2025 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Order to return the deposited money if the business
-जिला उपभोक्ता आयोग ने सोशल किटअप कंपनी मामले में सुनाया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोेएडा। जिला उपभोक्ता आयोग ने कारोबार बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार करने के नाम पर क्लासिक पैकेज की धनराशि लौटाने का आदेश सोशल किटअप कंपनी को दिया। कंपनी ने 90 दिन में कारोबार बढ़ाने का पैकेज देने के बाद वायदे के मुताबिक काम नहीं किया था। आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर और सदस्य अंजु शर्मा ने सुनवाई की।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 निवासी एसआरके ट्रैवल्स के प्रोपराइटर कृष्ण यादव टैक्सी बुकिंग का काम करते है। कारोबार को बढ़ाने के लिए उससे सोशल किटअप कंपनी के प्रतिनिधि ने संपर्क किया। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि आपके कारोबार को मार्केट और सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करके 60 से 90 दिन के अंदर टॉप पर पहुंचा देंगे। उनकी बातों पर विश्वास करके कंपनी से अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए तैयार हो गया। कंपनी ने उनको अनेक पैकेज बताए। 16 जून 2023 को कंपनी से क्लासिक पैकेज चुनाव कर उसके संबंध में 33040 रुपये का भुगतान ऑनलाइन कर दिया गया। उसके बाद जब काफी समय तक कारोबार में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई तो उन्होंने कंपनी प्रतिनिधि से संपर्क किया। कंपनीवाले आश्वासन देते रहे आपका प्रचार चल रहा है। जल्द ही आपका नाम टॉप पर आ जाएगा। कुछ न होने पर उन्होंने कंपनी से अपना जमा पैसा वापस मांगा। पैसा लौटाने से इंकार करने पर उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed