फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Order to file report against four including Kushinagar DPO

Noida News: कुशीनगर डीपीओ सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Fri, 03 May 2024 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Order to file report against four including Kushinagar DPO
कुशीनगर डीपीओ सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन

- स्टेशनरी आपूर्ति के बाद बिल भुगतान न होने का प्रकरण

- 15 मई तक थाना प्रभारी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी की एक फर्म से स्टेशनरी खरीद के मामले में भुगतान न होने पर अदालत ने जिला कुशीनगर के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही थाना दादरी से 15 मई तक मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता हेमंत कुमार गोयल ने बताया कि विवेक गोयल की दादरी के रेलवे रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने स्टेशनरी फर्म है। वर्ष 2020 में जिला कुशीनगर के डीपीओ शशि कुमार सिंह ने उनसे संपर्क कर स्टेशनरी का अर्डर दिया। आर्डर की पूर्ति कर 27 जुलाई 2020 को डीपीओ को 2.49 लाख रुपये के बिल प्राप्त करवा दिए। इसके बाद कई बार धनराशि के भुगतान के लिए प्रार्थना की गई लेकिन भुगतान नहीं हुआ। 2021 में पीड़ित को लखनऊ बुलाया गया। पहले कमलेश गुप्ता से मिलवाया गया, बाद में इसी नाम के किसी अन्य से मिलवाया। इससे जाहिर हो गया कि भुगतान करने में कुछ गड़बड़ की जा रही है। इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कुछ अज्ञात लोगों की धमकियां आनी शुरू हो गईं। पुलिस से इस मामले में कोई राहत नहीं मिलने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया गया। इसके बाद अदालत ने थाना दादरी को इस प्रकरण में डीपीओ सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही 15 मई तक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed