फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Opposition parties took to the streets to get justice for the ADGP

Noida News: एडीजीपी को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे विपक्षी दल

Tue, 14 Oct 2025 01:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 14 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties took to the streets to get justice for the ADGP
जगाधरी अनाज मंडी गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में सोमवार को कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने जिला सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर अलग-अलग प्रदर्शन किया। दोनों पार्टियों ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस व बसपा नेताओं ने जिला सचिवालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन देने के लिए जबरन डीसी कार्यालय में घुसने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने उन्हें अंदर घुसने से रोक दिया। बाद में डीसी पार्थ गुप्ता ज्ञापन लेने बाहर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार की मृत्यु पर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन

कांग्रेस ने आत्महत्या के बजाय इसको संस्थागत हत्या करार दिया। देवेंद्र सिंह ने कहा कि इसके लिए समाज में निरंतर जारी जातिगत भेदभाव व उत्पीड़न जिम्मेदार है। भेदभाव की यह कोई इकलौती घटना नहीं है बल्कि यह हमारे समाज में बहुत गहरी पेठ बनाए हुए हैं। कांग्रेस ग्रामीण प्रधान नरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा, आरएसएस के सत्ता में आने के बाद जातिगत भेदभाव को योजनाबद्ध तरीके से और मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हिंदुत्व और सनातन के नाम पर दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर हमले किए जा रहे हैं। कांग्रेस से साढौरा विधायक रेनू बाला ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें राजनीतिक व प्रशासनिक संरक्षण दिया जा रहा है। सात दिनों से दिवंगत वाई पूरण कुमार का परिवार इंसाफ के लिए उनके शव का संस्कार न करके इंसाफ की लड़ाई लड़ रहा और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि राष्ट्रपति से ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाती है कि इस घटनाक्रम बारे त्वरित सुनवाई और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अधिकारी के परिवार को सुरक्षा और सहायता प्रदान करने। भारतीय संविधान के तहत संविधान के संरक्षक होने के नाते इस मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस मौके पर विधायक राजकुमार त्यागी, गुरबाज सिंह, आस मोहमद, बरखा राम, सुरेश ढांडा, राजेश कटारिया, मेम सिंह दहिया, कंवर राणा मौजूद रहे।

बसपा ने दी प्रदेश बंद करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बहुजन समाज पार्टी ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार के मामले में आरोपी डीजीपी, रोहतक एसपी व अन्य अधिकारियों पर कोई कोई कार्रवाई व गिरफ्तारी न किए पर अनाज मंडी गेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही 48 घंटे के अंदर दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर प्रदेश बंद करने की चेतावनी दी।

साढौरा से वरिष्ठ बसपा नेता बृजपाल छप्पर, सही राम, जिला परिषद सदस्य धर्मपाल तिगरा ने कहा कि वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। इस प्रकरण के लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार है।

प्रदेश के एडीजीपी को जातिवाद शब्दों व निचले स्तर के अधिकारी द्वारा मंदिर में न जाने देना, पिता की मृत्यु के संस्कार में न शामिल होने देने जैसी प्रताड़ना के चलते आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम लिखे होने के बाद भी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न करना बड़ा ही अशोभनीय है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि महापंचायत की ओर से दिए गए 48 घंटे के अंदर दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बसपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में धरने प्रदर्शन कर हरियाणा को बंद करने का काम करेंगे।

तहसीलदारों ने रखा सामूहिक अवकाश
यमुनानगर। दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को जिले के तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों ने सामूहिक अवकाश रखा। ऐसे में तहसील व उप तहसील में होने वाले कार्य नहीं हो पाए। लोगों को बिना कार्य करवाए ही लौटना पड़ा। साढौरा, सरस्वती नगर, व्यासपुर, जगाधरी, छछरौली व रादौर की उप तहसील व तहसील में रोजाना 150 रजिस्ट्री होती हैं। अधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने के चलते रजिस्ट्री नहीं हो पाई। लोग मंगलवार की तारीख लेकर गए हैं। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed