फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Opposing parties misleading farmers'

किसानों को गुमराह कर रहे विरोधी दल

Fri, 18 Dec 2020 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
'Opposing parties misleading farmers'
‘किसानों को गुमराह कर रहे विरोधी दल’
विज्ञापन

दादरी। मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को कृषि कानून के समर्थन में किसान सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश के खजाने पर किसान का अधिकार है। देश में 12 करोड़ छोटे किसान है। केंद्र सरकार ने सीधे किसानों के खातों में सहयोग राशि भेजकर योजना को साकार किया है। बिचौलियों को किसानों का हक नहीं मिल रहा है तो उन्हें बहकाया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि वर्ष 2004 में किसान आयोग बना था। उसके बाद से किसानों की हालत में सुधार हुआ है। विरोधी दलों के लोग कृषकों को गुमराह कर रहे हैं। फसलों की सिंचाई के लिए 19928 सोलर पंप लगाए गए हैं। वहीं सम्मेलन में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद डॉ भोला सिंह, विधायक तेजपाल सिंह नागर, बिमला सोलंकी, देवेेंद्र लोधी, श्रीचंद शर्मा, संजय शर्मा, अनीता लोधी, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, राजा वर्मा, सुनील भाटी, गीता पंडित, सतेंद्र सिसौदिया, आशीष वत्स और हरीश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

भाजपा हम सब का परिवार है, मिलकर काम करें : राधा मोहन
नोएडा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन ने कहा कि पार्टी एक परिवार की तरह है। जिस तरह से हम परिवार में मिलजुलकर काम करते हैं, ठीक उसी तरह से हमें पार्टी की नीतियों व रीतियों को आगे बढ़ाना है। यह बात बृहस्पतिवार को उन्होंने डीएनडी पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से कही। सांसद डॉ. महेश शर्मा और महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद राधा मोहन भाजपा विधायक पंकज सिंह के सेक्टर-26 स्थित कार्यालय पहुंचे। वह पर भी उनका स्वागत किया गया। इस दौरान योगेंद्र चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष, विनोद त्यागी, महेश चौहान, चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, धर्मेंद्र गुप्ता, युद्धवीर चौहान, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, चमन अवाना, पंकज झा व अशोक मिश्रा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed