फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Opportunity to select option for admission will be available from June 28

Noida News: दाखिले के लिए 28 जून से मिलेगा विकल्प चयन का अवसर

Wed, 26 Jun 2024 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Opportunity to select option for admission will be available from June 28
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के सात प्रोग्राम में दाखिले के लिए 28 जून से विकल्प चयन का अवसर मिलने जा रहा है। यह तीन जुलाई तक उपलब्ध रहेगा। इन प्रोग्राम में एमबीए, बीसीए, बीएड, बीबीए, बीटेक, लैटरल एंट्री टू बीटेक, बीएड(स्पेशल एजुकेशन) शामिल है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन के अनुसार, जिन आवेदकों ने इन प्रोग्राम के लिए पंजीकरण कर रखा है वह 28 जून से 3 जुलाई तक विकल्प चयन(च्वाइस फीलिंग) कर सकते हैं। इस दौर की काउंसलिंग के लिए नया पंजीकरण संभव नहीं है। विवि ने स्पष्ट किया है कि विकल्प चयन ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का एक हिस्सा है। इस प्रक्रिया के आधार पर छात्रों को सीट का आवंटन किया जाएगा। आईपीयू ने सीट आवंटन के लिए ज्यादा से ज्यादा विकल्प चयन करने की सलाह दी है। चार या पांच जुलाई को इन प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आयोजित प्रथम चरण की काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इन प्रोग्राम की च्वाइस फीलिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed