फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Opportunity for admission up to 12 in Government ITI

Noida News: राजकीय आईटीआई में 12 तक दाखिले का मौका

Thu, 04 Sep 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 04 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for admission up to 12 in Government ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले के नौ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पांचवें चरण में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला प्रकिया जारी है। प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों की स्थिति को देखते हुए ऑन द स्पॉट दाखिले की अंतिम तिथि 12 सितंबर तक बढ़ाई जा चुकी है। तिथि बढ़ाने से वंचित विद्यार्थियों को राहत मिली है। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 928 सीटों में से 770 से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। हालांकि अब भी करीब 155 सीटें रिक्त हैं। पांचवें चरण में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के दौरान रिक्त सीटों पर काफी हद तक दाखिले होने की संभावना है।
जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 31 ट्रेड में से करीब 13 ट्रेडों में सभी सीटों पर दाखिला हो चुका है। छह ट्रेड ऐसी हैं जिनमें 90 फीसदी से अधिक सीटों पर दाखिला हो चुका है। आठ ट्रेडों में 50 फीसदी से अधिक सीटों पर दाखिला हुआ है। हालांकि चार ट्रेड ऐसी हैं, जिनमें 50 फीसदी से कम सीटों पर दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन



प्रदेश में दाखिले की स्थिति
आईटीआई में दाखिले के लिए पांचवें चरण की ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया जारी है।प्रदेश की 376 आईटीआई में अब तक कुल 97651 पंजीकरण किए जा चुके हैं जबकि कुल पूर्ण आवेदन 84587 हुए हैं। इनमें से 63281 के आवेदन सत्यापित किए गए हैं। इनमें से समाचार भेजे जाने तक 56728 सीटों पर दाखिला हो चुका है जो कुल आवेदन का मात्र 58 फीसदी, कुल पूर्ण आवेदन का 67 फीसदी और कुल सत्यापित आवेदन का 90 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ट्रेडों में युवाओं ने नहीं दिखाई रुचि
रिकार्ड आवेदन के बाद भी युवाओं ने आईटीआई की कई ट्रेडों में दाखिले के लिए रुचि नहीं दिखाई। हालांकि इलेक्ट्रीशियन, कोपा, फिटर, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में करीब 100 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं लेकिन कई ट्रेड ऐसी हैं जिनमें 50 फीसदी से भी कम दाखिले हुए हैं। शीट मेटल वर्कर, वूड वर्क टेक्नीशियन, फाउंड्रीमैन, टूल एंड डाई मेकर, सीएनसी जैसी ट्रेडों में अपेक्षाकृत कम दाखिले हुए हैं।


वर्जन-
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑन द स्पॉट दाखिले की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं। राजकीय आईटीआई में 928 सीटों में से करीब 770 सीटों पर दाखिला हो चुका है। अधिकतर ट्रेडों में दाखिले के सकारात्मक परिणाम आए। हालांकि चार ट्रेड ऐसी रही जिनमें 50 फीसदी से कम दाखिला हुआ।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed