फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   opium smuggling gang busted, two arrested

अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2019 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
opium smuggling gang busted, two arrested
अफीम तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने डस्टर कार सवार तस्कर झारखंड निवासी अरुण भुइया और उसकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपी कुरुक्षेत्र निवासी सतीश को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़ा गया सतीश तस्करों से अफीम खरीदकर एनसीआर समेत पंजाब और हरियाणा में बेचता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 63 किलो अफीम और 25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद अफीम की कीमत 1 करोड़ रुपये बताई गई है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बीटा-टू थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय बुधवार शाम पुलिस टीम के साथ यमुना एक्सप्रेसवे के चूहड़पुर अंडरपास पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जीरो प्वाइंट की ओर से आ रही एक डस्टर कार को रोका गया। तो कार से उतरकर दो आरोपी भाग गए। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर कार की जांच की तो स्टेपनी के नीचे बने बॉक्स से करीब 61 किलो ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपी की पहचान अरुण भुइया के रूप में हुई। अरुण भुइया ने पूछताछ में बताया कि वह सतीश नाम के व्यक्ति को अफीम बेचने आया था।
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुरुक्षेत्र के गांव इस्माइलाबाद निवासी सतीश को नटों की मढ़ैया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो अफीम और 25 लाख रुपये नकद बरामद किए। अरुण ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड चतरा के ही अपने साथी दिनेश यादव व विशेश्वर यादव के साथ मिलकर अफीम लाकर एनसीआर, पंजाब व हरियाणा में बिक्री करता है। सतीश उनमें से ही एक खरीदार है। पुलिस फरार तस्कर व अन्य खरीदारी करने वाले आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की स्टेपनी के नीचे बनवाया था बॉक्स
पुलिस के मुताबिक, आरोपी तस्करों ने स्टेपनी के नीचे अफीम छुपाकर रखने के लिए एक बॉक्स बना रखा था। इस बॉक्स मेें आरोपी भारी मात्रा अफीम छुपाकर उस बॉक्स में नट बोल्ट कस लेते थे। इससे पुलिस चेकिंग करने के बावजूद अफीम बरामद नहीं कर पाती थी।

कुरुक्षेत्र में है सतीश का फार्म हाउस
पुलिस के मुताबिक, अरुण तस्कर है जबकि सतीश लोगों को नशा उपलब्ध कराता है। अरुण पांच साल से अफीम की तस्करी कर रहा था। वहीं सतीश का हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फार्म हाउस हैं। बताया जाता है कि वह फार्म हाउस से ही विदेशी मेहमानों को अफीम बेचता था। पुलिस का दावा है कि अफीम की फुटकर बिक्री दिल्ली-एनसीआर के शिक्षण संस्थानों में भी की जाती थी।
कोतवाली पुलिस को आइजी मेरठ रेंज ने की इनाम घोषणा
आईजी मेरठ रेंज आलोक सिंह ने बीटा-2 थाना पुलिस को 50 हजार नकद इनाम और पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed