फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Open water harvesting pits at Tirathli Composite School pose accident risk.

Noida News: तिरथली कंपोजिट विद्यालय में खुले पड़े वाटर हार्वेस्टिंग के गड्ढे, हादसे का खतरा

Fri, 09 Oct 2026 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Open water harvesting pits at Tirathli Composite School pose accident risk.
फोटो
विज्ञापन


नरेंद्र कुमार यादव

यमुना सिटी। तिरथली के कंपोजिट विद्यालय परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के गड्ढे खुले पड़े हैं। इन्हें ढकने के लिए करीब आठ महीने पहले स्लिप बनवाई गई थीं, लेकिन इसके बाद भी गड्ढों को ढकने की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण स्कूल स्टाफ को खुद ही बच्चों की सुरक्षा के लिए अस्थायी इंतजाम करना पड़ा है।

विद्यालय परिसर में खुले पड़े इन गड्ढों के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। स्कूल में बच्चे पढ़ाई के साथ परिसर में खेलते भी हैं। ऐसे में यदि कोई बच्चा खेलते या चलते समय गड्ढे के पास पहुंच जाता है, तो उसके साथ दुर्घटना हो सकती है। खासकर छोटे बच्चों के लिए खुले गड्ढे खतरनाक साबित हो सकते हैं। गड्ढों को ढकने के लिए आठ महीने पहले स्लिप बनवाई गई थीं। इसके बावजूद अब तक गड्ढे खुले पड़े हैं।
विज्ञापन


समस्या का समाधान नहीं होने पर स्कूल स्टाफ ने गड्ढों के ऊपर पेड़ों की टहनियां रख दी हैं, ताकि बच्चे अनजाने में इनके पास न पहुंचें। हालांकि, टहनियां रखने से खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता है। बच्चों की सुरक्षा के लिए गड्ढों को मजबूत स्लिप से ढकना जरूरी है। विद्यालय परिसर में इस तरह खुले गड्ढे बने रहना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। जब गड्ढों को ढकने के लिए पहले ही स्लिप बनवाई जा चुकी थीं, तो अब तक उन्हें लगाया क्यों नहीं गया, यह सवाल बना हुआ है। यदि समय रहते गड्ढों को नहीं ढका गया और कोई हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed