{"_id":"689ca417eb8cbac52504059f","slug":"opd-services-stalled-at-lady-harding-medical-college-noida-news-c-340-1-del1004-101037-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं रहीं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं रहीं ठप
विज्ञापन
मंगलवार रात मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने की स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) में मंगलवार रात मरीज के तीमारदारों की ओर से स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले के बाद बुधवार को करीब सात घंटे तक ओपीडी सेवाएं ठप रहीं। इस कारण उपचार के लिए आने वाले मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सारदा प्रसाद साहू ने बताया कि सड़क हादसे का शिकार हुए ट्रांसजेंडर को देर रात उपचार के लिए लाया गया था। मरीज की कई हड्डियां टूटी हुईं थीं। रीढ़ की हड्डी में भी चोट थी। रात एक बजे के आसपास उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद तीमारदारों ने करीब 50 लोगों की भीड़ के साथ परिसर में हंगामा किया। रेजिडेंट डॉक्टर, सुरक्षाकर्मियों और टेक्नीशियन से हाथापाई की गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई मारपीट के विरोध में बुधवार सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहे। इससे ओपीडी सेवाएं ठप रहीं व प्लान सर्जरी भी टाल दी गईं। हालांकि, इमरजेंसी सेवा जारी थी। प्रशासन की ओर से संस्थानिक मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग पूरी होने पर हड़ताल वापस ली गई। प्रशासन से अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मी बढ़ाने और एक मरीज के साथ एक तीमारदार को अनुमति देने की मांग की।