फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only trees can control rising temperatures.

Noida News: बढ़ते तापमान को वृक्ष ही कर सकते हैं नियंत्रित

Wed, 22 Jul 2026 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Only trees can control rising temperatures.
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित वन महोत्सव के तहत बुधवार को कंक्रीट से कैनोपी तक गर्मी से निपटने में सक्षम शहर बनाने के लिए शहरी वृक्षारोपण रणनीतियां विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया। पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन विद्या बी. कुमार ने कहा कि बढ़ते तापमान को संतुलित करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शहरी क्षेत्रों में वृक्षारोपण की रणनीति वहां की जलवायु और भौगोलिक स्थिति के अनुसार तैयार की जानी चाहिए। मंडलीय वन अधिकारी रजनी कांत मित्तल और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी के मार्गदर्शक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वन महोत्सव का आयोजन किया गया है। केरल की पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रकृति श्रीवास्तव ने पर्यावरण को अधिक टिकाऊ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। मंडलीय वन अधिकारी रजनी कांत मित्तल ने कहा कि विशेषज्ञों से मिली जानकारी को व्यवहार में लाने का प्रयास करना चाहिए। केरल की पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रकृति श्रीवास्तव ने पर्यावरण को अधिक टिकाऊ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed