फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only the saint community can lay the foundation for a good future: Prasannasagar Maharaj

संत समाज ही एक अच्छे भविष्य की नीव रख सकता : प्रसन्नसागर महाराज

Fri, 28 Nov 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Only the saint community can lay the foundation for a good future: Prasannasagar Maharaj
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव बसंतपुर सैतली स्थित तरुण सागरम तीर्थ धाम में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुफा मंदिर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर 108 श्री प्रसन्नसागर महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति रागी का नहीं, बल्कि त्यागी का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि आज यूपी की सत्ता एक संत के हाथों में है, तभी प्रदेश की सूरत बदल रही है। अब भयमुक्त समाज स्थापित हो रहा है। आज रात के समय भी महिलाएं बेखौफ सड़क पर निकल जाती हैं, पहले ऐसा नहीं होता था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में कुंभ का सफल आयोजन कराकर साबित कर दिया है कि संत भी अच्छी सत्ता चला सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को कमंडल व लौंग माला भेंट की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दो पुस्तकों का विमोचन भी किया। प्रसन्नसागर महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी संत की होती है। संत समाज ही एक अच्छे भविष्य की नींव रख सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बसंत आने पर प्रकृति खुश होती है, उसी तरह संत के आने से संस्कृति आती है। संत एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए जीता है। राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी एक संत पर होती है। संतों के द्वारा समाज को दिए संस्कार एक बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जाम में फंसे लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 बजे आईटीएस संस्थान परिसर में बने हैलीपैड पर पहुंचे। इसके चलते दिल्ली-मेरठ मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। करीब दस मिनट तक वाहनों का आवागमन बंद रहा, जिस कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। जाम के कारण वाहनों की तीन किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। 12:30 बजे मुख्यमंत्री के जाने के बाद भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पास लेने के लिए भाजपा कार्यकर्ता इधर-उधर भटकते रहे। बिना पास के सुरक्षाकर्मी किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता पास लेने के लिए फोन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed