फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only one in hospital, 55 patients in home isolation, five new patients found in 24 hours, no case of Omicron

अस्पताल में सिर्फ एक, होम आइसोलेशन में 55 मरीज, 24 घंटे में पांच नए मरीज मिले, ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं

Mon, 27 Dec 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Only one in hospital, 55 patients in home isolation, five new patients found in 24 hours, no case of Omicron
सेक्टर-30 में टीका लगवाने के लिए लाइन में लगी युवतियां।
नोएडा। कोरोना के सक्रिय मरीजों के मामले में गौतमबुद्ध नगर सोमवार को प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। बीते 24 घंटे में पांच नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या चार रही। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 56 दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि इनमें से 55 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। कोविड अस्पताल में केवल एक मरीज भर्ती है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि जनपद में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया है। कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है। सक्रिय मरीजों में अधिकांश 40 से कम उम्र के हैं। सेक्टर-39 कोविड अस्पताल में एक मरीज भर्ती है, जिसे शनिवार को लाया गया था, जिसमें हल्के लक्षण बने हुए हैं। बाकी सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। पांच नए मरीजों में वो लोग शामिल हैं, जिन्होंने किसी टूर पर जाने से पहले या फिर एहतियाती तौर पर आरटी-पीसीआर जांच कराई थी। रैंडम जांच के दौरान इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में कोरोना से अब तक 63008 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed