फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Online monitoring of electricity system

Noida News: बिजली व्यवस्था की होगी ऑनलाइन निगरानी

Sat, 09 Aug 2025 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Online monitoring of electricity system
-लाइन में फॉल्ट होने पर तुरंत चलेगा पता, सेक्टर 62 विद्युत उपकेंद्र में बनेगा कंट्रोल रूम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अब ऑनलाइन निगरानी होगी। इसके लिए बिजली के ढांचे को ऑनलाइन किया जाएगा। इससे सप्लाई पर ऑनलाइन निगरानी रखी जा सकेगी। अगर बिजली लाइन में कहीं कोई फॉल्ट भी हो जाएगा तो ऑनलाइन लाइन के फॉल्ट का पता लग जाएगा, जिससे आसानी से दुरुस्त भी किया जा सकेगा। इसका पूरा कंट्रोल रूम सेक्टर-62 बिजली उपकेंद्र में बनाया जाएगा।

विद्युत निगम की स्काडा योजना के तहत 650 करोड़ की लागत से मैन कंट्रोल सेंटर (एमसीसी) बनाया जाएगा। इसका टेंडर हो चुका है। कंट्रोल सेंटर को बनाने के लिए जिले के अभियंताओं के लिए निजी एजेंसी की बैठक भी हो चुकी हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस कंट्रोल रूम को बनाने में करीब दो वर्ष का समय लग जाएगा। इसमें बिजली की हाइटेंशन लाइनों को एलईडी स्क्रीन पर ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इसमें पूरे जिले का नक्शा होगा। इसमें 11 हजार केवीए और 33 हजार केवीए की लाइन दर्शाई जाएगी। इसके साथ ही बिजली उपकेंद्र भी दर्शाए गए है। इसमें एक बिजली उपकेंद्र से दूसरे बिजली उपकेंद्र तक लाइन कंट्रोल रूम में एलईडी स्क्रीन पर दर्शाई जाएगी। इसके साथ हाइटेंशन लाइन की सप्लाई चालू होने पर दर्शाई गई दोनों लाइनों की लाइट जल जाएगी। इसके साथ ही अगर कोई लाइन बीच में बंद होगी तो उसको भी स्क्रीन पर आसानी से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed