{"_id":"64a41be043a94cd47d01b6b7","slug":"online-casino-was-running-in-sultanpuri-six-arrested-including-kingpin-noida-news-c-340-1-del1011-17877-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुल्तानपुरी में चल रहा था ऑनलाइन\nकैसिनो, सरगना समेत छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुल्तानपुरी में चल रहा था ऑनलाइन कैसिनो, सरगना समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन
फनरेप जुआ सॉफ्टवेयर का कर रहे थे इस्तेमाल
पुलिस ने दाव पर लगे करीब 12 हजार बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने सुल्तानपुरी में चल रहे ऑनलाइन कैसिनो रैकेट का भंडाफोड़ कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैसिनो से पुलिस ने करीब 12 हजार रुपये, कंप्यूटर हार्डवेयर और कुछ डायरियां बरामद की हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी फनरेप जुआ सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को सुल्तानपुरी में एक ऑनलाइन जुआ अड्डा चलने की जानकारी मिली। निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने जांच पड़ताल की। सूचना पुख्ता करने के बाद पुलिस ने सोमवार को अमन विहार के बी ब्लॉक के एक मकान में दबिश दी। जहां सरगना गोपी समेत छह लोग जुआ खेलते हुए पाया गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी गोपी, दीपक, लकी, अमन विहार निवासी फरमान, सुल्तानपुरी निवासी राज कुमार और संजय के रूप में हुई। पुलिस ने जांच में पाया कि फनरेप सॉफ्टवेयर में 26,800 प्वाइंट दांव पर लगे थे। पुलिस ने यहां से दांव पर लगाए गए 11,865 रुपए, कंप्यूटर हार्डवेयर और जुए से संबंधित विवरण वाली डायरी बरामद की। पुलिस ने सुल्तानपुरी थाने में इनके खिलाफ दिल्ली सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।