फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One person died after a tractor-trolley overturned in Dadri Kotwali area

ग्रेटर नोएडा: सरिया से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से कामगार की मौत, जीटी रोड पर चिटहेरा गांव के पास हादसा

Sun, 23 Nov 2025 11:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Nov 2025 11:57 AM IST
सार

मजदूर की पहचान कलुआ (40) निवासी ओमवाटिका कॉलोनी कस्बा दादरी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के दौरान कलुआ सरिया के नीचे दब गया था।

विज्ञापन
One person died after a tractor-trolley overturned in Dadri Kotwali area
सरिया से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से कामगार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिकंदराबाद से दादरी की ओर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली चिटहेरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय ट्रॉली में सरिया के बंडलों के ऊपर बैठा कामगार भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मजदूर की पहचान कलुआ (40) निवासी ओमवाटिका कॉलोनी कस्बा दादरी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के दौरान कलुआ सरिया के नीचे दब गया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक और मालिक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed