{"_id":"5f5faa238ebc3e57c22625d9","slug":"one-day-old-girl-dies-from-corona-noida-news-noi536222389","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक दिन की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक दिन की बच्ची की मौत
विज्ञापन
कोरोना से एक दिन की बच्ची की मौत
नूंह। जिले में सोमवार को कोरोना से एक दिन की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मां बीते 5 सितंबर से नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। रविवार को ही उसने बच्ची को जन्म दिया था। जानकारी के अनुसार बच्ची का परिवार पुन्हाना खंड के हथन गांव का रहने वाला है। जिले में कोरोना से यह 18वीं मौत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए वहीं 10 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रसव संबंधी परेशानी होने पर एक महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। रविवार को उसने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार को तावडू में पांच, नूंह, उजीना, लुहिंगा खुर्द व गोगजाका में एक-एक मामला सामने आया। जबकि रविवार को 10 मामले सामने आए थे। जिले में बढ़ते मामले से स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ रही है। विभाग की टीमें गांवों व शहरों में जांच कर संक्रमितों का पता लगा रही हैं। उनके संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जा रही है। अब तक जिले में कोरोना के 973 मामले सामने आए हैं। इनमें से 814 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 141 है। जिले में अब तक 41529 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें से 40003 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 351 की रिपोर्ट आनी शेष है।