फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   one arrested of gang

वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, चोरी की कार बरामद

Thu, 22 Oct 2020 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
one arrested of gang
वाहन चोर गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार, कार बरामद
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली पुलिस ने जीटी रोड पर लुहारली टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की कार भी बरामद हुई है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर, अरनिया के गांव गंगावली निवासी अशोक के रूप में हुई है। उस पर पहले से 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, अशोक चोरी की कार का नंबर प्लेट बदलकर सिकंद्राबाद जा रहा था। टोल के पास पहुंचने पर पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोक लिया। आरोपी कार के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पूछताछ में कार चोरी की होनी की बात कबूल कर ली। बदमाश ने बताया कि उसने बुलंदशहर से कार चोरी की थी। वह एक गिरोह के लिए काम करता है। जो दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में कार चोरी करते हैं। वह चेसिस और नंबर प्लेट बदलकर उसे बेच देते थे। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि गिरोह के तीन बदमाश एक सप्ताह पहले ही जेल भेजे गए हैं। इनका गिरोह काफी बड़ा है। अशोक को भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed