फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One and a quarter lakh lamps will be lit on Dev Deepawali

Noida News: देव दीपावली पर जगमग करेंगे सवा लाख दीप

Sun, 26 Oct 2025 12:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
One and a quarter lakh lamps will be lit on Dev Deepawali
फतेहपुर। देव दीपावली पर्व अगले माह पांच नवंबर को स्थानीय कस्बे के शक्तिधाम सरोवर पर भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। इस दौरान सवा लाख दीपों की रोशनी से पूरा सरोवर परिसर जगमग करेगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए नगरवासी खुद इसकी तैयारियों में जुटने लगे हैं। कस्बे के बाहर के निवासी भी देव दीपावली उत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करते हैं।
विज्ञापन

आयोजन के तहत पूरे सरोवर परिसर को सवा लाख दीप जलाने के साथ ही इसे बिजली की रंग बिरंगी झालरों व फूलों से सजा कर आकर्षक भी बनाया जाएगा। हजारों लोग पवित्र सरोवर के तट पर आस्था के दीप प्रज्वलित कर मां शक्ति के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करने के साथ ही शाम को होने वाली भव्य महा आरती में शामिल होंगे। इस दौरान पूरा वातावरण हर हर महादेव और जय माता दी के जयघोषों से गूंजेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में विद्यालय के बच्चे बाबा बर्फानी के अलौकिक दृश्य की झांकी भी प्रस्तुत करेंगे, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु उत्साहित हैं। साथ ही भक्तों के लिए भजन संध्या, कन्या भोज और भंडारे का भी आयोजन होगा। भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ प्रसिद्ध भजन गायक अपने मधुर स्वरों से माहौल को भक्तिमय बनाएंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारी समुचित व्यवस्था कराने के लिए पत्राचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed