फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Once again Prime Minister Narendra Modi will sound election trumpet from Gautam Budh Nagar Lok Sabha seat.

Lok Sabha Election: एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर सीट से PM करेंगे चुनाव का शंखनाद, 2014 में यहां से भरी थी हुंकार

Thu, 25 Jan 2024 12:38 PM IST
शाहरुख खान मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Jan 2024 12:38 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव का शंखनाद करेंगे। साल 2014 में भी बुलंदशहर क्षेत्र से लोकसभा चुनावों की हुंकार भरी थी। एक दशक पहले भी पश्चिमी यूपी से भाजपा को 14 लोकसभा सीट मिली थी।

विज्ञापन
Once again Prime Minister Narendra Modi will sound election trumpet from Gautam Budh Nagar Lok Sabha seat.
नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिन बाद गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के सिकंद्राबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसे आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद कहा जा रहा है। अहम बात यह है कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव का बिगुल भी यहीं से फूंका था। जो पार्टी के लिए अच्छा साबित हुआ था।
विज्ञापन

दरअसल, पश्चिमी यूपी में गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, कैराना, संभल, मुरादाबाद समेत 14 लोकसभा सीटें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सबसे अहम गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट को माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का गृहजनपद कभी बसपा का गढ़ माना जाता था। यहां की तीन विधानसभा सीटों पर भी भाजपा का कब्जा है। इसलिए गौतमबुद्धनगर में विजय पताका फहराने के लिए पार्टियां पूरी ताकत झोंक देती हैं।

भाजपा ने भी अपने विजयरथ को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट अंतर्गत आने वाली सिकंद्राबाद विधान सभा क्षेत्र को आगाज करने के लिए चुना है। यहां से सिर्फ गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर सीट को ही नहीं बल्कि पश्चिमी यूपी की 14 सीटों को साधने का प्रयास किया जाएगा।
 

साल-2014 में भी प्रधानमंत्री ने यहीं से चुनावी शंखनाद किया था और उसके बाद पश्चिम की 14 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। भाजपा इसे शुभ संकेत मानते हुए दोबारा गौतमबुद्धनगर लोकसभा से चुनावी जनसभा की शुरुआत कर रही है। 

 

राजनीति के जानकारों का मानना है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में जो माहौल बना हुआ है उसे भाजपा चुनाव तक जारी रखना चाहती है। इसके लिए लगातार परियोजनाओं के लोकापर्ण और शिलान्यास के माध्यम से जनसभाएं होती रहेंगी।

सांसद डॉ. महेश शर्मा का तय होगा भविष्य
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से डॉ. महेश शर्मा सांसद हैं। इन दिनों भाजपा के पांच से अधिक नेता लोकसभा चुनाव का टिकट पाने के लिए दौड़ में हैं। वहीं एक आईएएस अधिकारी भी सोसाइटी और गांवों में लोगों से मिलकर अपना समर्थन जुटा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवर को होने वाली सभा से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के प्रत्याशी का भविष्य तय होगा।
 

पश्चिमी यूपी के सभी जनपदों से आएंगे लोग
गौतमबुद्धनगर लोकसभा में जनसभा में भाजपा भीड़ से दम दिखाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है। इसलिए केवल गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर से ही नहीं बल्कि पचिश्मी यूपी के सभी जनपदों से कार्यकर्ता और लोगों को बुलाया गया है। पहली जनसभा में जनसैलाब दिखाकर भाजपा अन्य पार्टियों को मजबूती का संदेश देना चाहेगी।

जिले से 20 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल
गौतमबुद्धनगर के लोकसभा क्षेत्र में होने वाली प्रधानमंत्री की पहली जनसभा को लेकर पार्टी के केवल जिले के ही नहीं बल्कि प्रदेश के नेता भी गंभीर है। प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर अन्य सभी पदाधिकारी पीएम की जनसभा की तैयारियों को लेकर जुटे हुए हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी का कहना है कि जिले के 11 मंडलों से कार्यकर्ता और आम नागरिक 180 बसों और 800 चार पहियावाहनों से बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंचेंगे। इसमें नोएडा, जेवर और दादरी विधानसभाओं से भी कार और ट्रैक्टरों से भी लाेग पहुंचेंगे। इससे करीब 20 हजार लोगों के गौतमबुद्ध नगर से शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed