{"_id":"68cc72495762ea96bb02ee94","slug":"on-the-second-day-of-the-expo-the-minister-distributed-tool-kits-na-news-c-13-1-lko1028-1391517-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक्सपो के दूसरे दिन मंत्री ने बांटी टूल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक्सपो के दूसरे दिन मंत्री ने बांटी टूल किट
Fri, 19 Sep 2025 02:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
आईजीपी में विश्वकर्मा एक्सपो में मौजूद मंत्री राकेश सचान व अन्य। स्रोत ः स्वयं
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित आईजीपी में चल रहे तीन दिवसीय विश्वकर्मा एक्सपो के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। इस दौरान दर्जी ट्रेड की लाभार्थी राजकुमारी, प्रीति, पूजा और शाजिया को टूलकिट दी। धोबी ट्रेड के दो उन्नत टूलकिट्स योजना के लाभार्थी हेमंत कनौजिया व रंजीत कनौजिया को वाॅशिंग मशीन दी।
मंत्री ने युवाओं से प्रदेश सरकार की योजनाओं का हिस्सा बनने की अपील की। सीएम युवा योजना के तहत लाभार्थियों आकाश कनौजिया व अमित कुमार को दो लाख रुपये के चेक दिए। कहा कि सीएम युवा के तहत प्रदेश में 90 हजार से ज्यादा लोगों को आर्थिक सहायता दी गई है। एक वर्ष में एक लाख लाभार्थियों का लक्ष्य पूरा होने जा रहा है। पिछले साल 75 हजार लोगों को ट्रेनिंग दी गई थी, जिन्हें टूल किट देने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। निए वित्तीय वर्ष के लिए जल्द ही सीएम विश्वकर्मा योजना का पंजीकरण शुरू होगा।