{"_id":"651976f56c9e39985a0d80f6","slug":"on-the-lines-of-bullet-train-vande-bharat-train-will-now-be-cleaned-in-just-14-minutes-noida-news-c-340-1-del1004-26294-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बुलेट ट्रेन की तर्ज पर अब महज 14 मिनट में वंदे भारत ट्रेन की होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बुलेट ट्रेन की तर्ज पर अब महज 14 मिनट में वंदे भारत ट्रेन की होगी सफाई
विज्ञापन
-स्वच्छ वंदे भारत वीरों के साथ रेल मंत्री ने कैंट स्टेशन से शुरू किया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जापान की बुलेट ट्रेन की तर्ज पर अब भारत की वंदे भारत ट्रेन की साफ-सफाई सुनिश्चित होगी। महज 14 मिनट में स्टेशन पर टर्मिनेट होने वाली ट्रेनों को साफ करके उसकी वापसी दिशा में रवानगी कर दी जाएगी। इसकी बानगी दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर जयपुर से आई इस ट्रेन मेंं देखने को भी मिली।
रविवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव तेजी से साफ सफाई का जायजा लिया और खुद भी स्वच्छता अभियान के तहत इसमें हिस्सेदारी की। रेल मंत्रालय ने ट्रेनों की साफ-सफाई के लिए नया प्रोटोकॉल निर्धारित किया है। रेल मंत्री ने बताया कि जापान में बुलेट ट्रेन सात मिनट में ही दोबारा परिचालन के लिए तैयार हो जाती है। इसे ही देखते हुए वंदे भारत ट्रेन की सफाई के लिए समय को तय कर दिया गया है। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से देश भर में सभी वंदे भारत के लिए 14 मिनट मिरकल क्लीनिंग अभियान को शुरू किया गया है।
-- -- -- -- --
स्वच्छ वंदे भारत वीर दिखाएंगे सफाई का हुनर
त्वरित सफाई के तहत कोच की सैन्य अनुशासन और सटीकता से सफाई की जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि वंदे भारत ट्रेनों के टर्न-अराउंड समय को कम कर देगा। ट्रेन अगर लेटलतीफी का शिकार भी होती है तो वापसी दिशा में देरी से संचालित नहीं होगी। इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से ट्रेन कर्मचारियों को एकत्र कर ब्रीफिंग की जाएगी। इसके बाद कोचों में तैनाती होगी। कोचों के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों की सूखी और गीली सफाई की जाएगी। कचरा थैलों का अंतिम संग्रहण और उचित निपटान होगा। इसके बाद कर्मचारियों की वर्किंग स्टेशन पर वापसी की जाएगी। ‘स्वच्छ वंदे वीर’ को यह जिम्मेदारी दी गई है। रेल मंत्री ने कहा कि कुछ नया करने की प्रेरणा के तहत यह कदम उठाया गया है। रेल मंत्री ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन तक की यात्रा की। उन्होंने ट्रेन में साफ-सफाई के स्तर का निरीक्षण किया और यात्रियों से बातचीत की।