फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On the first day of Navratri, 300 bikes were sold in the district.

Noida News: नवरात्र के पहले दिन जनपद में 300 बाइक की हुई बिक्री

Tue, 23 Sep 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Navratri, 300 bikes were sold in the district.
शहर के मऊ रोड स्थित अनुक्ता होंडा पर खरीददारी करते ग्राहक। स्रोत- विज्ञापन विभाग
गाजीपुर। जीएसटी की दर बाइक पर कम होने का सीधा असर बाजार पर देखने को मिला। नवरात्र के पहले दिन सोमवार से जीएसटी के बदलाव को बाजार में लागू कर दिया गया। पहले दिन जनपद में करीब 300 बाइक की रिकॉर्ड बिक्री हुई।जीएसटी के दरों में बदलाव व नवरात्र का शुभ दिन आने के कारण बाइक बाजार बम-बम रहा। अब तक पितृपक्ष का समय चलने के कारण बाइक बाजार में सुस्ती थी। बाइक सेक्टर से जुड़े व्यवसायियों का कहना है कि दीपावली तक बाजार गुलजार दिखेगा। ग्राहकों को रिझाने के लिए बाइक बाजार में ऑफर की बौछार कर दी गई है। आकर्षक ऑफर के माध्यम से ग्राहकों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीएसटी कम होने से ग्राहकों पर बहुत बड़ा असर देखने को मिला है। नवरात्र के पहले दिन 35 बाइकों की बिक्री हुई है। पूरे नवरात्र में 100 बाइकों की बुकिंग है। धनतेरस तक 1500 बाइकों की बुकिंग होने का अनुमान है। अनुक्ता होंडा की ओर से ग्राहकों को 6000 से 16000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। प्रत्येक बाइक पर 25 हजार रुपए का छूट दिया जा रहा है। हर खरीद पर एक सोने का सिक्का और साथ में स्क्रैच कार्ड दिया जा रहा है। स्क्रैच करने पर फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेब, डिनर सेट, एलईडी टीवी, ट्रॉली बैग आदि आकर्षक उपहार निकलेंगे।
विज्ञापन

- अजिताभ राय राहुल, एमडी अनुक्ता होंडा
जीएसटी कम होने से ग्राहकों को 25000 रुपए तक का लाभ मिल रहा है। बुकिंग ऑफर में सुनिश्चित उपहार दिया जा रहा है। चुनिंदा स्टॉक पर 2500 से 15000 तक छूट मिल रहा है। 5.99 प्रतिशत ब्याज फाइनेंस पर 5000 जमा करके बाइक दी जा रही है। नवरात्र में ही धनतेरस की तरह माहौल है। नवरात्र के पहले दिन से ही घटे जीएसटी पर डिलिवरी हो रही है। - सुभीत जायसवाल, एमडी टीवीएस एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी पर प्रति गाड़ी 10,000 से 12,000 रुपये तक का छूट दिया जा रहा है। वहीं, फेस्टिवल ऑफर के रूप में प्रति बाइक एक चांदी का सिक्का व स्क्रैच कार्ड पर निश्चित उपहार दिया जा रहा है। नवरात्र के पहले दिन लगभग 32 बाइकों की बिक्री हुई है। नवरात्र में लगभग 200 बाइकों की बिक्री का अनुमान है। धनतेरस पर 500 बाइकों की बिक्री का अनुमान है। - अजय सिंह, प्रोपराइटर अवध होंडा

जीएसटी कम होने पर ग्राहकों को प्रति बाइक 7,000 से 15,000 तक का लाभ मिल रहा है। बाइक की कीमत कम होने से इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन में भी इसका फायदा मिल रहा है। नवरात्र में लगभग 60 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस तक लगभग 300 से 400 तक बाइकों की बुकिंग होने की संभावना है। - सुहेल अनवर रिशु, अधिष्ठाता दी हिंद बजाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed