{"_id":"61e5ae2d7861fd586943d36f","slug":"on-the-demand-of-yuva-shakti-team-the-deputy-commissioner-got-the-ambulance-mewat-news-noi627411173","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शक्ति टीम की मांग पर उपायुक्त ने दिलाई एम्बुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा शक्ति टीम की मांग पर उपायुक्त ने दिलाई एम्बुलेंस
विज्ञापन
पुन्हाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बीवां के अधीन आने वाले दो दर्जन से अधिक गांवों में एक भी एंबुलेंस न होने से इलाके के लोग खासे परेशान थे। प्रसव के दौरान महिलाओं और दुघर्टना से समय घायल लोगों को प्राइवेट वाहनों से एक हजार रुपये खर्च कर अस्पताल तक ले जाना पड़ता था। गांव की युवा शक्ति टीम ने अस्पताल में एंबुलेंस के लिए एक मुहिम चलाई। जिसके परिणाम स्वरूप जिला उपायुक्त ने गांव बीवां स्थित पीएचसी के लिए एक स्थायी एंबुलेंस भेज दी है।
एंबुलेंस मिलने की खुशी में बीवां गांव के बुजुर्ग, प्रमुख लोगों और पीएचसी अस्पताल के सदस्यों ने युवा शक्ति टीम के सदस्यों को फूलमाला डालकर हौंसला अफजाई की और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। गांव बीवां के खैर मोहम्मद, भोलानाथ, अखतर नंबरदार, शेरखान, तैयब हुसैन और यासीन अहमद का कहना है कि जिस काम को गांव के लोग नहीं कर सके वह काम गांव के युवाओं की टीम ने कर दिखाया है। युवाओं की टीम की समस्या और मुख्य मुद्दों को सरकार और प्रशासन के सामने रखती है। जिससे उनका समय पर समाधान हो रहा है। युवा शक्ति टीम के सदस्य ईसब खान, अब्दुल्लाह का कहना है कि गांव के लोगों ने जो उनका मान सम्मान किया है। उससे उनकी हौसला अफजाई ही नहीं हुई बल्कि उन्हें गांव की सेवा करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर डॉक्टर नईमुद्दीन, डॉ. फखरुद्दीन एलएचवी रेनू एलटी आरिफ, फार्मासिस्ट राजेश के अलावा युवा शक्ति टीम के आजाद पहलवान, मोहम्मद अहमद, दर्शन कुमार, शाकिर हुसैन, मोहम्मद इमरान, जांबाज खान, आजम खान, विनोद कुमार, अब्दुल्लाह खान, एमडी इरफान, वाजिद राज और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।