फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On the demand of Hollywood company, time extended for Film City

हॉलीवुड की कंपनी की मांग पर फिल्म सिटी के लिए समय बढ़ाया

Thu, 19 May 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
On the demand of Hollywood company, time extended for Film City
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी के विकासकर्ता के चयन के लिए प्राधिकरण ने बिड की समयसीमा 30 मई से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। बिड खोलने की तारीख 2 जुलाई तय की गई है। अब तक तीन बार समय बढ़ाया जा चुका है।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 1000 एकड़ से अधिक भूमि पर फिल्म सिटी बनेगी। इसे नंबर वन फिल्म सिटी के रूप में विकसित करने के लिए विकासकर्ता कंपनी का चयन किया जाना है। हॉलीवुड की फॉक्स स्टूडियो कंपनी के मैनेजमेंट की ओर से पत्र लिखकर बिड का समय बढ़ाने का आग्रह किया था। एक और विदेशी कंपनी ट्यूलिप ने भी आवेदन कर ई-मेल में कहा है कि उन्हें भारत में काम करने के लिए यहीं की फर्म बनानी होती है। इसे बनाने में समय लग रहा है, इसलिए बिड का समय बढ़ाया जाए। समय बढ़ाने से और भी कंपनियां भाग ले सकेंगी।
विज्ञापन

यीडा सिटी में बनने वाली फिल्म सिटी को पहले चरण में 250 एकड़ में विकसित किया जाएगा। फिल्म सिटी की बिड में फॉक्स स्टूडियो, ट्यूलिप कारपोरेशन, इमेजिका, अरनेस्ट एंड यंग, एलएनटी व एकता कपूर की कंपनी बालाजी समेत 12 कंपनियों ने अभी तक भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed