फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   on patent started in du

Noida News: डीयू में पेटेंट पर तीन महीने का कोर्स शुरु

Wed, 17 May 2023 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
on patent started in du
-हाइब्रिड मोड में 48 घंटे ऑनलाइन व 12 घंटे ऑफलाइन करवाया जाएगा
विज्ञापन


-कोर्स की शुरुआत एक जुलाई से होगी, आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है

-पेटेंट के क्षेत्र में भी कैरियर की हैं काफी संभावनाएं-प्रो बलराम पाणी
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक नई पहल के तहत पेटेंट पर एक सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की है। समय की मांग के अनुरूप शुरु किया जा रहा है तीन महीने का यह कोर्स हाइब्रिड मोड में होगा। इसमें 48 घंटे ऑनलाइन व 12 घंटे ऑफलाइन पढ़ाई होगी। बुधवार को डीयू के वाइस रीगल लॉज के अकादमिक परिषद हाल में इसके शुरु करने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर डीन ऑफ कॉलेजज प्रो बलराम पाणी, टीआईएफ़सी के कार्यकारी निदेशक प्रो प्रदीप श्रीवास्तव, दक्षिणी परिसर के निदेशक प्रो श्रीप्रकाश सिंह, रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) के अध्यक्ष प्रो डीएस रावत और रिसर्च काउंसिल की चेयरपर्सन प्रो दमन सलूजा ने कोर्स के ब्रोशर का विमोचन किया। कोर्स की शुरुआत के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रो. बलराम पाणी ने कहा कि पेटेंट के क्षेत्र में भी कैरियर की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कोर्स डिजाइन करने एवं इसे लांच करने के लिए रिसर्च काउंसिल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कोर्स विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय के लिए बहुत जरूरी हैं। विशिष्ट अतिथि टीआईएफसी के कार्यकारी निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव ने पेटेंट को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुआ कहा कि डीयू की यह पहल बहुत ही सराहनीय है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में बौद्धिक संपदा के अधिकारों के प्रति जागरूकता की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें पेटेंट से जुड़े सभी उपकरणों के बारे में ज्ञान होना चाहिए। रिसर्च काउंसिल की चेयरपर्सन प्रो दमन सलूजा ने कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को बौद्धिक संपदा, विशेष रूप से पेटेंट के निर्माण, संरक्षण, व्यवसायीकरण और मूल्यांकन की आवश्यकता से परिचित कराना है। इस कोर्स का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड रोबोटिक्स, जैव प्रौद्योगिकी, नैनो प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर से संबंधित आविष्कार और दूरसंचार जैसी बढ़ती प्रौद्योगिकी में उभरती हुई पेटेंट प्रवृत्तियों और इसके साथ कानून बनाने वालों के लिए आने वाली असंख्य कानूनी और व्यावहारिक चुनौतियों के लिए पेटेंट मुद्दों की व्याख्या करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

शनिवार व रविवार को दो-दो घंटे की कक्षाएं लगेंगी

दिल्ली विश्वविद्यालय की अनुसंधान परिषद (रिसर्च काउंसिल) द्वारा पेटेंट पर कोर्स शुरू किया गया है। इसकी शनिवार व रविवार को दो-दो घंटे की कक्षाएं लगेंगी। कोर्स में प्रति बैच 300 विद्यार्थी लिए जाएंगे और प्रति वर्ष कोर्स के कई बैच चलेंगे। कोर्स के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता किसी भी विषय में स्नातक या 12 वीं पास है। अगर आवेदक केवल 12 वीं पास तो उसे नवाचार आविष्कार स्टार्टअप में प्रमाणित रुचि के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तक है। कोर्स की शुरुआत एक जुलाई से होगी और इसके पहले बैच का समापन 30 सितंबर 2023 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed