फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On Karwa Chauth, the markets of Mahendragarh resounded with the tinkling sound of bangles from Jaipur and Delhi.

Noida News: महेंद्रगढ़ में करवा चौथ पर जयपुर व दिल्ली की चूड़ियों की खनक से गूंजे बाजार

Thu, 09 Oct 2025 12:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 09 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
On Karwa Chauth, the markets of Mahendragarh resounded with the tinkling sound of bangles from Jaipur and Delhi.
महेंद्रगढ़। करवा चौथ को लेकर महेंद्रगढ़ का बाजार चूड़ियों की खनक से गूंज उठा है। दुकानों और शोरूमों पर महिलाओं की भीड़ हो रही है। इस बार जयपुर और दिल्ली की चूड़ियां, चूड़े और कंगन महिलाओं को खूब भा रहे हैं। महिलाओं की अधिक भीड़ के चलते व्यापारी एवं दुकानदार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद से गदगद हैं।
विज्ञापन

शहर के शोरूमों पर इन दिनों महिलाओं की लगातार भीड़ उमड़ रही है। सुबह से देर शाम तक दुकानों पर खरीददारों का तांता लगा हुआ है। जयपुर की पारंपरिक कांच चुड़ियां, दिल्ली के डिजाइदारर कंगन सैट और विशेष रूप से तैयार किए गए फैंसी चूड़े इस बार बाजार की बिक रहे है।
विज्ञापन

----------
इस बार बाजार में 100 से अधिक वेराइटी की चूड़ियां और चूड़े उपलब्ध हैं। इनमें हर रंग, डिजाइन और साइज की रेंज है। सबसे अधिक करवा चौथ पर पर महिलाएं लाल की के चूड़े व चूड़िया खरीद रही हैं। - पायल, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जयपुर की हाथ से बनी चूड़ियों की मांग सबसे अधिक है। पारंपरिक लुक और आधुनिक स्टाइल का मेल इस बार के चूड़े और चूड़ियों को खास बना रहा है। बाजार में गोल्डन, लाल, हरे और महरून रंग की चूड़ियों, राजपूती चूड़े, जयपुर कड़े, लाख की चूड़ियों की अधिक मांग हो रही है।

--- विकास, दुकानदार
----------------
कढ़ाईदार साड़ियों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। भारी बॉर्डर और हाथ की कढ़ाई वाली साड़ियों को महिलाएं विशेष रूप से पसंद कर रही हैं। बाजार में रेशमी, जॉर्जेट, क्रेप और शिफॉन साड़ियों की खूब बिक्री हो रही है। - शिवरतन मेहता, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed