फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On Diwali, a businessman's account was hacked and Rs 5 lakh was withdrawn.

Noida News: दिवाली के दिन खाते में लगाई सेंध, व्यापारी के खाते से निकाले पांच लाख रुपये

Thu, 23 Oct 2025 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
On Diwali, a businessman's account was hacked and Rs 5 lakh was withdrawn.
ग्राहक को पैसा देने के लिए खाते में रकम चेक की तो जालसाजी की हुई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। मोहल्ला मिर्धान निवासी व्यापारी जितेंद्र शर्मा के बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकल गए हैं। यह रकम नेट बैंकिंग के जरिये दिवाली के दिन ट्रांसफर की गई है। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्होंने ग्राहक पैसे देने के लिए बैलेंस चेक किया। उन्होंने रबूपुरा थाने और साइबर क्राइम पुलिस से ऑनलाइन शिकायत की है। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जितेंद्र रबूपुरा में दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को बैंक खाते में 6,8,016 रुपये थे। 22 अक्टूबर को सुबह किसी व्यक्ति को रुपया देने के लिए बैलेंस चेक किया तो पांच लाख रुपये कम दिखे। जांच करने पर नेट बैंकिंग के माध्यम से रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

व्यापारी का कहना है कि उन्होंने रकम निकालने के लिए किसी को चेक नहीं दिया था। वह नेट बैंकिंग चलाते हैं। पीड़ित ने तत्काल पुलिस से संपर्क कर रुपये वापस दिलाए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि साइबर टीम की मदद से ठगी की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार किए प्रयास
पीड़ित ने बताया कि जालसाज ने 20 अक्टूबर को दिवाली के दिन उनके खाते से रकम ट्रांसफर की। आरोपी ने पहले 12 रुपये ट्रांसफर किए फिर पांच लाख रुपये। उसके बाद 1.81 हजार रुपये ट्रांसफर करने की कोशिश की जो विफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed