फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On August 13, farmers will take out a bike tricolor yatra

Noida News: 13 अगस्त को किसान निकालेंगे बाइक तिरंगा यात्रा

Mon, 11 Aug 2025 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
On August 13, farmers will take out a bike tricolor yatra
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गौतमबुद्धनगर में भारतीय किसान यूनियन 13 अगस्त को बाइक तिरंगा यात्रा निकालेगा। यह यात्रा ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से यमुना विकास प्राधिकरण, पी-3, कसाना होते पेरीफेरल रामपुर सिरसा टोल तक जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर परी चौक के नजदीक झंडे वाला मंदिर परिसर में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता राजाराम नंबरदार व संचालन रॉबिन नागर ने की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि 13 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से बाइकों के साथ यमुना विकास प्राधिकरण, पी-3, कसाना होते पेरीफेरल रामपुर सिरसा टोल पर समापन करेंगे। तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में किसान और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। यूनियन के मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि तिरंगा यात्रा से सरकार को एक संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर विनोद शर्मा, चिराग बैंसला, चाहत राम, अनित कसाना, राजे प्रधान, बेगराज प्रधान, धनीराम मास्टर, सूबेराम, सचिन कसाना, सचिन नागर, अशोक कुमार, धर्मपाल सिंह, स्वामी गुलाब चौधरी, देवराज सिंह, मनीष सिंह, पवन कुमार, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed