फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   old man dies in bull attack in Greater Noida

Greater Noida: बुजुर्ग के लिए काल बनकर आया सांड और कर दिया हमला, परिवार ने प्राधिकरण पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 13 Aug 2022 11:01 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 13 Aug 2022 11:01 PM IST
सार

लोगों का कहना है कि प्राधिकरण से कई बार लावारिस सांडों को पकड़ने की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
old man dies in bull attack in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में लावारिस मवेशियों के हमले की घटनाएं लगातार जारी हैं। अल्फा वन सेक्टर के सी ब्लॉक मार्केट में शनिवार शाम एक सांड ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हमले में घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने प्राधिकरण पर लावारिस पशुओं पर नहीं पकड़ने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


सेक्टर अल्फा वन में जगदीश प्रसाद गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार शाम को बच्चों को ट्यूशन छोड़ने लौट रहे थे। सी ब्लॉक की मार्केट के पास अचानक पीछे एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले में घायल बुजुर्ग के सिर और शरीर में कई जगह चोट आईं हैं।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने यह देखकर किसी तरह से सांड को हटाकर बुजुर्ग को बचाया। घायल बुजुर्ग को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर परिजनों व सेक्टर के लोगों में आक्रोश है। दूसरी तरफ, अल्फा-1 सेक्टर निवासी दीपक को भी शनिवार सुबह सांड के हमले में घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed