फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Old man died from Corona, 89 new cases, more than 96 percent healthy

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 89 नए मामले, 96 फीसदी से अधिक स्वस्थ

Tue, 15 Dec 2020 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Old man died from Corona, 89 new cases, more than 96 percent healthy
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में जॉच कराती महिला।
कोरोना से बुुजुर्ग की मौत, 89 नए मामले, 96 फीसदी से अधिक स्वस्थ
विज्ञापन

नोएडा। प्रदेश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर जहां 95.2 प्रतिशत है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर में संक्रमण को हराने वालों की दर 96 फीसदी से अधिक हो गई है। अब तक 96.2 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल संक्रमितों के सापेक्ष मृतकाें का प्रतिशत 0.4 है और सक्रिय केसाें का प्रतिशत 3.4 है। राज्य सर्विलांस कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मृतकाें की संख्या 86 हो गई है। वहीं, 89 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 24180 पहुंच चुका है। जबकि, एक दिन में 111 लोगाें ने संक्रमण को मात दी। अब तक 23265 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि बुजुर्ग दनकौर के गिरधरपुर गांव के रहने वाले थे। गंभीर हालत में उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

50 प्रतिशत कोविड मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित
कोरोना की चपेट में आ रहे 50 प्रतिशत रोगी खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा किए गए अध्ययन में ऐसे ही तथ्य सामने आए हैं। चिकित्सकों ने मरीजाें को चार तरह की श्रेणी में बांटकर अध्ययन किया है। कोविड अस्पताल का शुभारंभ 8 अगस्त को हुआ था। मरीजाें के इलाज के लिए यहां 168 बेड हैं। अब तक यहां से 1205 संक्रमिताें को ठीक कर घर भेजा जा चुका है। जबकि ,30 मरीजों उपचार चल रहा है। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू अग्रवाल के नेतृत्व में चिकित्सकाें की एक टीम ने सभी मरीजाें में पाए गए लक्षणाें का अध्ययन किया। चिकित्सकाें के मुताबिक, 50 फीसदी ऐसे मरीज रहे, जो खांसी, बुखार और जुकाम से पीड़ित रहे। इन्हें गंभीर श्रेणी में रखा गया। वहीं, 25 प्रतिशत मरीज के डायरिया रहे। ये तेजी से ठीक भी हो गए। 15 फीसदी मामले अधिक कमजोरी के रहे और समय के साथ स्वस्थ हो गए। स्वाद व दुर्गंध हीनता के केस 10 प्रतिशत रहे। कुछ मरीजाें में अधिकांश लक्षण मिले। लक्षण के हिसाब से उन्हें उसी श्रेणी में रखा गया। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में अब तक चार तरह के लक्षण वाले मरीज आए हैं। बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित मरीजाें को अधिक दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed