फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Officials will go to Japan to raise investment for medical device park

Noida News: मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए निवेश जुटाने जापान जाएंगे अधिकारी

Tue, 09 Apr 2024 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Officials will go to Japan to raise investment for medical device park
टोक्यो में 17- 19 अप्रैल तक मेडटेक जापान सम्मेलन में करेंगे शिरकत
विज्ञापन

एमओयू साइन कर कंपनियों को मौके पर ही सौंपे जाएंगे आवंटन पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में विदेशी निवेश लाने के लिए अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह जापान दौरे पर जाएगा। टोक्यो में 17 से 19 अप्रैल तक मेडटेक जापान सम्मेलन-2024 आयोजित होगा। सम्मेलन में मेडिकल डिवाइस पार्क का बूथ बनेगा। यहां मेडिकल क्षेत्र के लिए एआई बनाने वाली मैनीज ग्रुप कंपनी सहित 10 से अधिक कंपनियों से बैठक होगी। जापान की तीन बड़ी कंपनियां पहले ही निवेश की इच्छा जता चुकी हैं। कंपनियों के साथ एमओयू साइन कर मौके पर ही आवंटन पत्र सौंपे जाएंगे।
यीडा सिटी के सेक्टर-28 में केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है। फिलहाल, 74 कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। इस परियोजना में विदेशी निवेश को आकर्षित करने का प्रयास तेज कर दिया गया है। इसके लिए प्रदेश के प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास व यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन अनिल कुमार सागर और सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल 15 अप्रैल को जापान दौरे पर जाएगा। इसमें अधिकारी संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एमडीपी में सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया जाएगा। पहले चरण में टैशियो फॉर्मास्यूटिकल कंपनी, मैनीज ग्रुॅप, कौशल, मोरी मेडिकल, बी डॉट मेडिकल आदि कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा जापान फेडरेशन ऑफ मेडिकल डिवाइस सहित 21 एसोसिएशन के चार हजार सदस्यों के साथ बैठक का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अधिकारियों को उम्मीद है कि सम्मेलन से अच्छा विदेशी निवेश आएगा।
विज्ञापन

--------

ये सुविधाएं उपलब्ध मिलेंगी

मेडिकल डिवाइस पार्क में प्राधिकरण की ओर से कॉमन टूलिंग रूम, 3डी डिवाइजन, रैपिड प्रोटोटाइपिंग एंड टूलिंग, मेकाट्रोनिक जोन, इलेक्ट्रॉनिक एसेंबली फैसिलिटी, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस ब्लॉक, एक्सपोर्ट एंड प्रमोशन, इंक्यूबेशन सेंटर एंड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्किल डवलपमेंट, कॉमन ऑफिस कांप्लेक्स, शोरूम, सेंंट्रल वेयरहाउस, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम एंड डिजाइन फैसिलिटीज, सेंसर टेस्टिंग आदि सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

मेडिकल डिवाइस पार्क के प्रचार के लिए अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जापान दौरे पर जाएगा। यहां 17 से 19 अप्रैल तक टोक्यो में मेडटेक जापान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। विदेशी निवेश लाने का प्रयास किया जाएगा। कई कंपनियां निवेश करने को इच्छुक हैं। - डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article