फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Officials will go to Chicago to promote Medical Device Park

Noida News: मेडिकल डिवाइस पार्क के प्रचार के लिए शिकागो जाएंगे अधिकारी

Sat, 25 Nov 2023 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Officials will go to Chicago to promote Medical Device Park
मेडिकल डिवाइस पार्क के प्रचार के लिए शिकागो जाएंगे अधिकारी
विज्ञापन

- यीडा सिटी में 350 एकड़ में विकसित किया जा रहा है मेडिकल डिवाइस पार्क
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क के प्रचार के लिए शासन व प्राधिकरण के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शिकागो रवाना होगा। अधिकारी वहां आयोजित होेने वाले अंतरराष्ट्रीय शो में मेडिकल डिवाइस पार्क का प्रस्तुतीकरण देंगे। प्राधिकरण पार्क मेंं ज्यादा निवेश लाने का प्रयास कर रहा है।

दरअसल यमुना प्राधिकरण के सेक्टर- 28 में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है। सेक्टर में अब तक 75 कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। इस क्षेत्र से जुड़ी बड़ी कंपनियों को लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में शासन और प्राधिकरण के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शिकागो जा रहा है। जहां 26 से 29 नवंबर तक रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका का सबसे बड़ा शो हो रहा है। जिसमें 171 देशों के लोग हिस्सा ले रहे हैं। शो में प्रतिभाग करने जा रहे अधिकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर मेडिकल डिवाइस पार्क के बारे में विस्तृत प्रस्तुतीकरण देंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के नजदीक होने से अंतररराष्ट्रीय स्तर की बड़ी कंपनियों के आने की उम्मीद है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई नई औद्योगिक नीति- 2023 के बारे में जानकारी दी गई। नई औद्याेगिक नीति में एफडीआई प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, फॉर्च्यून- 500 इंडिया व फॉर्च्यून- 500 ग्लोबल कंपनियों को छूट देने का विशेष प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed