फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Offices of two builders sealed, Rs 2.04 crore recovered from four

Noida News: दो बिल्डरों के कार्यालय सील, चार से 2.04 करोड़ वसूले

Wed, 19 Jun 2024 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Offices of two builders sealed, Rs 2.04 crore recovered from four
दादरी तहसील की टीम ने यूपी रेरा के रिकवरी सर्टिफिकेट पर की कार्रवाई
विज्ञापन

आस्था इंफ्रासिटी और सुपरसिटी डेवलपर्स का कार्यालयों पर कार्रवाई
---------------
06 करोड़ रुपये कुल बकाया है दोनों बिल्डरों पर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
दादरी तहसील की राजस्व टीम ने बुधवार को उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का पैसा नहीं देने पर दो बिल्डरों के कार्यालय सील कर दिए, जबकि चार बिल्डरों से 2.04 करोड़ की वसूली की। ग्रेनो वेस्ट में आस्था इंफ्रासिटी और सुपरसिटी डेवलपर्स के कार्यालय सील किए गए हैं। सुपरसिटी बिल्डर के दो कार्यालय पहले भी सील किए गए थे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बकायेदार बिल्डरों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

सदर तहसील के बाद बुधवार को दादरी तहसील की राजस्व टीम भी हरकत में आ गई और खरीदारों का पैसा नहीं देने वाले बकायेदार बिल्डरों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। अफसरों ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में आस्था इंफ्रासिटी और सुपरसिटी डेवलपर्स बिल्डर का कार्यालय सील किया गया है। आस्था इंफ्रासिटी बिल्डर पर करीब एक करोड़ रुपये बकाया है। बार-बार नोटिस के बाद भी बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहा है। वहीं सुपरसिटी डेवलपर्स बिल्डर का मेफेयर रेजीडेंसी नाम से प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट के एक फ्लैट में बिल्डर ने कार्यालय बनाया हुआ था। बिल्डर पर 5 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। पूर्व में भी दो बार कार्यालय सील किया गया, लेकिन बिल्डर पैसा देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, चार अन्य बकायेदार बिल्डरों के कार्यालय पर भी राजस्व टीम पहुंची। वहां कार्यालय सील होने के डर से बिल्डरों ने 2.04 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। इनमें महागुन इंडिया ने 35 लाख, ओएसिस रियलटेक ने 49 लाख, हॉट सॉट डेवलपर्स ने 50 लाख और एम्स गोल्फ टाउन ने 70 लाख रुपये जमा कराए हैं, जबकि इन चारों पर करीब 10 करोड़ रुपये बकाया है। तहसील के अफसरों ने बताया कि अगर बिल्डरों ने बकाया जमा नहीं कराया तो कार्यालय भी सील किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कार्यालय सील तो तीसरा किया चालू
सुपर सिटी डेवलपर्स के दो कार्यालय पूर्व में भी सील हो चुके हैं। पहली बार कार्यालय सील होने के बाद बिल्डर ने फ्लैट में कार्यालय शुरू कर दिया, लेकिन पैसा जमा नहीं किया। जब प्रशासन को इसकी जानकारी लगी तो दूसरा कार्यालय भी सील कर दिया, लेकिन बिल्डर बाज नहीं आया और एक अन्य फ्लैट में तीसरा कार्यालय सील कर दिया। प्रशासन ने बिल्डर को अब एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

---------------

यूपी रेरा की आरसी का पैसा जमा नहीं करने वाले बिल्डरों के खिलाफ वसूली अभियान शुरू किया गया है। अगर बिल्डर पैसा जमा नहीं करेंगे तो उनका कार्यालय सील किया जाएगा। अन्य बकायेदार बिल्डरों की सूची तैयार की जा रही है। - विवेकानंद मिश्रा, उपजिलाधिकारी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article