{"_id":"6429dc56edcb32ceea0945d6","slug":"officers-will-measure-on-the-complaint-of-disturbances-in-the-electricity-bill-noida-news-c-1-gnd1002-398021-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली के बिल में गड़बड़ी की शिकायत पर नपेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली के बिल में गड़बड़ी की शिकायत पर नपेंगे अधिकारी
विज्ञापन
बिजली के बिल में गड़बड़ी की शिकायत पर नपेंगे अधिकारी
- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए निर्देश जारी किए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजली के बिल में गडबड़ी की शिकायत पर अधिकारी नपेंगे। पिछले साल शुरू की गई साप्ताहिक जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का अध्ययन करने के बाद उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों से स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी हालत में उपभोक्ताओं को परेशानी हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निर्देश में कहा गया है कि बिल सही तरीके से तैयार करें। उपभोक्ताओं को मिलने वाले मासिक बिजली बिल में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत न मिलें और उसमें संशोधन की गुंजाइश न रहे। उन्होंने बिलिंग एजेंसी के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और जेई तक को एक चेन बनाकर नजर रखने के लिए कहा है। ताकि उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग व उन्हें मिलने वाले बिलों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यालय को इस तरह की भी शिकायत मिली है कि पहले एजेंसी के कर्मचारी गलत बिल बनाते हैं, गलत मीटर रीडिंग लेते हैं, फिर उसे कम करने के एवज में उपभोक्ताओं से अवैध धन वसूली करते हैं। इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के कर्मचारियों के साथ उस क्षेत्र में तैनात अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
जनसुनवाई में आते हैं सबसे अधिक बिल व मीटर से जुड़े मामले
सोमवार को होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई में उपभोक्ताओं की अधिकांश शिकायतें अधिक बिल व मीटर से जुड़ी होती हैं। क्षेत्र के एसडीओ व अधिशासी अभियंताओं का दावा रहता है कि अधिकांश मामलों का निपटारा तुरंत कर दिया जाता है। लेकिन आए दिन उपभोक्ताओं को इस तरह की समस्याओं को लेकर बिजली कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाता है। मुख्यालय से मिले निर्देश के मुताबिक उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाएगा। - राजीव मोहन, मुख्य अभियंता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम नोएडा।