{"_id":"68cc2afa922c1121260acdde","slug":"officers-absent-from-mcd-construction-committee-meeting-na-news-c-340-1-del1011-105362-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एमसीडी निर्माण समिति की बैठक से अफसर नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एमसीडी निर्माण समिति की बैठक से अफसर नदारद
विज्ञापन
-पार्षदों ने जताई नाराजगी, कहा, बैठकों को गंभीरता से नहीं ले रहे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी में भाजपा ने पार्षदों को साधने के लिए विशेष और तदर्थ समितियों का गठन तो कर दिया है, लेकिन अधिकारी इन समितियों को गंभीरता से नहीं ले रहे। इसका ताजा उदाहरण बृहस्पतिवार को देखने को मिला, जब निर्माण समिति की बैठक में ज्यादातर उच्च अधिकारी अनुपस्थित रहे। अधिकारियों की इस बेरुखी पर समिति अध्यक्ष प्रीति समेत अन्य पार्षदों ने तीखी नाराजगी जताई और विरोध स्वरूप बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया।
बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के रवैये से नाराज पार्षदों ने सीधे महापौर राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा और नेता सदन प्रवेश वर्मा के सामने शिकायत दर्ज कराई। प्रीति सहित सभी सदस्यों ने तीनों नेताओं को बताया कि अधिकारी न केवल बैठक में शामिल नहीं हो रहे, बल्कि पार्षदों की बात भी नहीं सुनते। उनके कहने पर क्षेत्र से जुड़े कार्यों को टाल दिया जाता है या कार्रवाई नहीं की जाती। उनकी शिकायत सुनने के बाद महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष और नेता सदन ने तत्काल पार्षदों के साथ बैठक की और अधिकारियों से जवाब-तलब किया। बताया जाता है कि तीनों नेताओं ने अनुपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्हें साफ कहा गया कि भविष्य में किसी भी समिति की बैठक को हल्के में लेने की गलती न करें। पार्षदों के निर्देशों और मुद्दों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एमसीडी नेताओं ने अधिकारियों को चेताया कि यदि वे समितियों की बैठक में उपस्थित नहीं होते हैं और पार्षदों की बात नहीं सुनते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।