फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Offer received to join BJP: Atishi

भाजपा में शामिल होने के लिए आया ऑफर : आतिशी

Tue, 02 Apr 2024 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
Offer received to join BJP: Atishi
कहा- भाजपा में शामिल न होने पर एक माह में गिरफ्तारी की मिल रही धमकी
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को भी गिरफ्तार किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर आया है। करीबी व्यक्ति के माध्यम से उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है। उन्हें कहा गया है कि भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक कॅरिअर बचा लो, अन्यथा महीने भर में ईडी गिरफ्तार कर लेगी। कुछ दिनों में उनके आवास, रिश्तेदारों व परिवार वालों के घर रेड होगी और समन भेजे जाएंगे।

भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले आप के चार और नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। इनके अलावा सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जाएगा। भाजपा को उम्मीद थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप टूट जाएगी, लेकिन रामलीला मैदान की रैली और 10 दिन से सड़क पर आप के संघर्ष के बाद भाजपा को लगता है कि शीर्ष चार नेताओं को गिरफ्तार करना काफी नहीं था, इसलिए चार अन्य नेताओं को भी गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई है। हम धमकियों से डरने वाले नहीं है। हम केजरीवाल के सिपाही हैं। आप के नेता-कार्यकर्ता में आखिरी सांस तक देश के संविधान की बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता आप को खत्म करना चाहते हैं। भाजपा भले ही आप के एक-एक विधायक व कार्यकर्ता को जेल में डाल दे। उसका आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि उनकी जगह 10 और लोग केजरीवाल की लड़ाई को लड़ने के लिए सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article