फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Obstacles in the way of treatment near home

Noida News: घर के नजदीक इलाज की राह में अड़चन

Wed, 28 Jun 2023 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Obstacles in the way of treatment near home
घर के नजदीक इलाज की राह में अड़चन
विज्ञापन

- डॉक्टरों की कमी से अटकी जिले में हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने की योजना

- आठ सेंटर बनाने के लिए मिली जमीन, डॉक्टर और अन्य स्टाफ का इंतजार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। इलाज के लिए घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना में डॉक्टरों की कमी अड़चन बन गई है। जिले में आठ हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने के लिए भवनों का इंतजाम हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य निदेशालय से डॉक्टर और अन्य सहयोगी स्टाफ के इंतजार में जनता को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधित छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है।

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 24 जगह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। किराये के भवनों में इनका संचालन किया जाना है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर आठ सेंटरों के लिए किराये के भवनों का इंतजाम हो गया है। हालांकि इनके लिए डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग ने निदेशालय को पत्र लिखकर जल्द से जल्द डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की नियुक्ति की मांग की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छलेरा, हैबतपुर, छिजारसी, बहलोलपुर सहित आठ गांवों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए किराये पर भवन ले लिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि छलेरा में एक डॉक्टर सहित स्टाफ नियुक्त किया गया है। शेष सेंटरों के लिए निदेशालय से डॉक्टर मांगे गए हैं। आठ सेंटरों को शुरू करने के बाद अन्य 16 के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या मिलनी हैं सुविधाएं

फिलहाल जिला संयुक्त चिकित्सालय के अलावा 18 ग्रामीण और 15 शहरी स्वास्थ्य केंद्र हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) की तर्ज पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर ओपीडी और जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 15 हजार की मिश्रित आबादी वाले इलाकों में इन्हें बनाने की योजना है।




अस्पताल का दबाव कम करने की कवायद

जनपद की आबादी 20 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में जिला संयुक्त चिकित्सालय और स्वास्थ्य केंद्रों में भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। स्वास्थ्य सेवाओं पर से बोझ कम करने के लिए सरकारी अस्पताल में टेली मेडिसिन के अलावा छोटे-छोटे आबादी क्षेत्र बांटकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed