फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nursery Admission: Screening of parents for admission of children

नर्सरी दाखिला: बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों की स्क्रीनिंग

Sat, 07 Dec 2024 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Nursery Admission: Screening of parents for admission of children
-स्कूल अभिभावकों की शैक्षणिक योग्यता, आय और पेशा पूछकर दे रहे दाखिला
विज्ञापन


-नियमानुसार स्कूलों को ऐसा करने की है मनाही, मनमानी से बढ़ी दिक्कतें

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी, पहली कक्षा में दाखिले के लिए जारी नर्सरी दाखिले की रेस में स्कूलों की मनमानी के आगे अभिभावक बेबस हैं। दरअसल स्कूल अभिभावक की पहचान से बच्चों को पहचान (दाखिला) दे रहे हैं। स्कूलों ने दाखिले के लिए अभिभावकों की शैक्षणिक योग्यता, आय और पेशे को पूछना शुरू कर दिया है। यह एक तरह से स्क्रीनिंग है, जिसकी स्कूलों को मनाही है। बावजूद इसके स्कूल नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मनमानी करने में लगे हैं।

स्कूल किसी न किसी नाम पर आय की जानकारी, अभिभावकों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, उनका अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन की जानकारी ले रहे हैं। इस तरह से स्कूल अभिभावकों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। कहीं माता-पिता के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय पुरस्कार से बच्चों को दाखिले में लाभ मिल रहा है। रोहिणी इलाके में रहने वाले अभिभावक जतिन ने बताया कि मेरी आय से बच्चे के दाखिले का क्या संबंध है। यदि हम आय नहीं बताते तो क्या हम स्कूल में दाखिला फॉर्म नहीं भर सकते। रीतिका ने बताया कि उन्होंने अभी दो तीन जगह फॉर्म भरा है उनमें से दो स्कूलों ने आय, पेशा व हमारी योग्यता को पूछा है। जब यह सब पूछा नहीं जा सकता तो स्कूल क्यों पूछ रहे हैं। इससे दाखिले में क्या पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के नियमों के अनुसार स्कूल अभिभावकों से निजी जानकारी नहीं मांग सकते हैं, खास ऐसी जानकारी जो कि भेदभाव पैदा करे और तर्कसंगत न हो। एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा का कहना है कि स्कूल किसी न किसी नियम को आधार बनाकर अभिभावकोंं की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। इसमें उनसे आय, शैक्षणिक योग्यता, और उनके पेशे को पूछा जा रहा है, यह शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइंस का उल्लंघन है। कुछ स्कूल अभिभावकों को स्कूल बुलाकर उनकी पृष्ठभूमि और निजी जानकारी के विषय में पता कर रहे हैं। ऐसे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा निदेशालय को नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed