फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nursery Admission: Last chance to apply today

नर्सरी दाखिला: आवेदन करने का आखिरी मौका आज

Thu, 14 Dec 2023 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Nursery Admission: Last chance to apply today
-अब तक दाखिले के लिए 90 प्रतिशत फॉर्म हो गए हैं जमा
विज्ञापन

-फॉर्म जमा कराने बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे अभिभावक
-रात 12 बजे तक ऑनलाइन जमा हो सकेंगे फॉर्म


संवाद न्यूज एजेंसी



नई दिल्ली। दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी से पहली कक्षा की सामान्य सीटों पर दाखिले के आवेदन का शुक्रवार(आज) आखिरी मौका है। अभिभावक स्कूल बंद होने से पहले ऑफ लाइन आवेदन जमा करा सकते हैं। जबकि ऑनलाइन फार्म रात 12 बजे तक भरे जा सकेंगे। उधर, बृहस्पतिवार तक कई स्कूलों में 90 प्रतिशत से ज्यादा फॉर्म जमा हो गए हैं। एक दिन पहले भी बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और फार्म जमा किया।

स्कूल प्रशासन की सलाह है कि वह तय समय तक आवेदन फॉर्म जरूर जमा करवा दें। इस बार अंतिम तारीख बढ़ने की उम्मीद नहीं है। शिक्षा निदेशालय के निर्देश के अनुसार, दाखिला प्रक्रिया 15 दिसंबर तक ही चलेगी। ऐसा न करने पर बच्चे का दाखिला नहीं होगा। मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन स्कूल के प्रधानाचार्य सतवीर शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल में 95 प्रतिशत आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं। अभिभावक एक दिन पहले आकर फॉर्म जमा करा रहे हैं। सतवीर शर्मा ने कहा कि करीब 540 फॉर्म में से अभी तक 480 फॉर्म जमा हो चुके हैं। इससे ये तो साफ हो गया है कि अभिभावक छात्र का दाखिला कराने के लिए बेहद गंभीर हैं। वहीं, पीतमपुरा स्थित एमएम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रूमा रूमा पाठक ने बताया कि उनके स्कूल में अभी तक 1050 फॉर्म जमा हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 10 प्रतिशत ऐसे अभिभावक हैं, जो शुक्रवार तक फॉर्म जमा कराएंगे।
विज्ञापन



--

अभिभावकों की राय
एक स्कूल में दाखिला कराने आईं चित्रा रंजन ने कहा कि दाखिले की इतनी चिंता है कि रात को ढंग से नींद भी नहीं आती। बस दिन-रात दाखिले की चिंता सता रही है। वैसे भी नर्सरी दाखिले के लिए एक सीट में इतने छात्रों के बीच रेस चल रही है। ऐसे में डर लग रहा है कि बच्चे का दाखिला होगा या नहीं। वहीं, दिवाकर पांडे ने कहा कि मैं आज ऑफिस से छुट्टी लेकर स्कूल में फॉर्म जमा कराने आया हूं। बस एक बार दाखिला हो जाए उसके बाद ही चैन की सांस आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed