{"_id":"605443d0099b6e1ff5668599","slug":"nurse-came-from-kerala-for-interview-in-noida-lodges-complaint-in-noida-sec-24-police-station-of-sexual-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल से नोएडा आई नर्स ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल से नोएडा आई नर्स ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 19 Mar 2021 11:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:55 AM IST
सार
- नोएडा के एक अस्पताल में इंटरव्यू के लिए आई थी पीड़िता
- आरोपी को पहले से जानती है पीड़िता
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केरल से नोएडा स्थित एक अस्पताल में इंटरव्यू देने के लिए आई एक नर्स ने थाना सेक्टर 24 में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया, ‘पेशे से नर्स एक महिला ने थाना सेक्टर 24 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजू नामक व्यक्ति ने बुधवार रात को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसका दुष्कर्म किया।’
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजू को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया, उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ‘युवती नर्स है। वह सेक्टर 62 में स्थित एक अस्पताल में इंटरव्यू देने के लिए आई थी तथा राजू के घर पर रुकी थी। राजू से युवती का परिचय पहले से है।’