फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Number of people recovering from virus less than new corona patients

कोरोना के नए मरीजों की तुलना में घटी ठीक होने वालों की संख्या

Fri, 12 Mar 2021 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Number of people recovering from virus less than new corona patients
जिला अस्पताल में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कोरोना टीकाकरण करवाया साथ में मौजूद सीएमए
नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमित नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या घट रही है। वहीं, सक्रिय मामले भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग जांच की रफ्तार फिर तेज करने और टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दे रहा है। जिले में मार्च के शुरुआती 10 दिन में 103 नए मामले मिले हैं। जबकि, 87 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। आज तक जिले में 7,61,971 सैंपलों की जांच की गई है। इनमें 25,643 लोग संक्रमित मिले हैं। 6091 लोगों को अब तक होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सर्विलांस पर खासा ध्यान दे रहा है। इसमें बाहर से आए लोगों एवं मरीजों के परिजनों की निगरानी की जा रही है। जिले में कुल 5,40,285 लोगों पर नजर रखी जा रही थी। अब इनमें से 4,02,504 लोगों से सर्विलांस हटा लिया गया है। वहीं, 1,37,781 पर अब भी विभाग की नजर है। इस वर्ष जनवरी में नए केस मिलने का सिलसिला कम हो गया था, लेकिन मार्च के शुरुआती 10 दिन में 103 मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

फरवरी के शुरुआती 10 दिन में 54 और जनवरी के शुरुआती 10 दिन में 224 मरीज आए थे। इन महीनों में कोरोना को हराने वालों पर गौर करें तो जनवरी के शुरुआती 10 दिन में 388, फरवरी के 10 दिन में 62 एवं मार्च के 10 दिन में 87 लोग ठीक हुए हैं। जनवरी और फरवरी में नए केस के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही, लेकिन मार्च में ठीक होने वालों की तुलना में नए केस बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में 4 नए मरीज मिले
राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 4 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 7 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 25470 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, कुल केसों की संख्या 25643 हो गई है। 82 लोगों का इलाज चल रहा है। सक्रिय केसों और मरीजों के स्वस्थ होने के मामले में जिला पांचवें स्थान पर है। प्रदेश में सबसे अधिक 25 नए केस गाजियाबाद में हैं।
3420 लोगों को लगा कोरोना का टीका
जिले में बृहस्पतिवार को 3420 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इनमें 73 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को दूसरी डोज लगी है। एक सरकारी एवं 30 निजी अस्पतालों में टीकाकरण हुआ। टीकाकरण प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि निजी अस्पतालों में 60 या इससे अधिक आयु के 2655 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। वहीं, गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के 567 लोगों को निजी अस्पताल में टीका लगा। इसके साथ ही पहले और दूसरे चरण में छूटे 118 लोगों को भी टीका लगाया गया।
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पत्नी सहित लगवाया टीका
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पत्नी डॉ. नीता सिंह के साथ कोरोना टीकाकरण कराया। इनके अलावा 8 अन्य लोगों को भी टीका लगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि टीकाकरण से उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया। सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री के टीकाकरण से लोग प्रेरित होंगे। बड़ी संख्या में लोग सरकारी अस्पताल पर भरोसा कर रहे हैं।

अस्पताल में हर रोज 500 से अधिक का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण से पहले मंत्री ने अस्पताल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल की बेहतरी के साथ जरूरी सुविधाओं पर चर्चा भी की। टीकाकरण प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि वैक्सीन खराब नहीं हो, इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed