फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Number of birds coming to Surajpur wetland decreased by 15 percent

Noida News: सूरजपुर वेटलैंड में आने वाले पक्षियों की संख्या 15 फीसदी घटी

Mon, 22 Jan 2024 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Number of birds coming to Surajpur wetland decreased by 15 percent
सूरजपुर वेटलैंड में आने वाले पक्षियों की संख्या 15 फीसदी घटी
विज्ञापन

- पक्षियों की गणना का काम शुरू, पक्षी विशेषज्ञ दल जुटा


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर वेटलैंड क्षेत्र में रविवार से पक्षियों की गणना का काम शुरू हो गया। प्रारंभिक अनुमान के आधार पर कहा जा रहा है गत वर्ष के मुकाबले इस बार आने वाले पक्षियों की संख्या में 15 फीसदी तक की गिरावट आई है। नोएडा और आस पास के क्षेत्र के पक्षी विशेषज्ञ यहां पर गणना का काम कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष यहां हजारों की संख्या में विदेशी परिंदे आते हैं।
पक्षी विशेषज्ञ श्याम भागरा, रोहित शर्मा अपने दल के साथ वेटलैंड में हैं। श्याम भागरा ने बताया कि वेटलैंड क्षेत्र के आसपास तेजी से कॉलोनियां बस रही हैं। इसके अलावा मौसम का पैटर्न बदला है। देर से सर्दियों का आना, जल्दी गर्मी आना और प्रदूषण आदि कुछ ऐसे कारण हैं, जिसके चलते पक्षियों का आगमन प्रभावित हुआ है। वह कहते हैं कि पिछले वर्ष करीब 10 से 12 हजार पक्षी वेटलैंड क्षेत्र में दर्ज किए गए थे। जबकि प्रारंभिक अनुमान बता रहा है कि इस बार यह संख्या 8 से 9 हजार के आसपास रह सकती है। पक्षियों की गणना का काम अभी तीन से चार दिन जारी रहेगा।
विज्ञापन

-------------


इस तरह होती है गणना

श्याम भागरा बताते हैं कि पूरे वेटलैंड क्षेत्र को अलग-अलग हिस्सों में विभाजित करके एक-एक हिस्से में सदस्य दल निगरानी करते हैं और फोटोग्राफी करते हैं। अगर कुछ पक्षी उड़कर दूसरे सदस्य दल वाले हिस्से में पहुंचते हैं तो उसका विवरण दर्ज किया जाता है। बाद में उड़कर आए पक्षियों की अनुमानित संख्या को कुल संख्या में से घटाया जाता है। वह कहते हैं कि पक्षियों की गणना में अनुमानित संख्या ही ज्ञात हो पाती है। कोशिश होती है कि वास्तविक संख्या के बेहद नजदीक पहुंचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

पक्षियों की गणना का काम शुरू हो गया है। पक्षी विशेषज्ञों को प्रत्येक प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
- राम अवतार, वन दरोगा, सूरजपुर वेटलैंड क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed