फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NREGA's fake job card accused of grabbing money

नरेगा के फर्जी जॉब कार्ड बना रुपये हड़पने का आरोप

Mon, 14 Sep 2020 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
NREGA's fake job card accused of grabbing money
जॉब कार्ड के साथ आरोप लगाने वाले ग्रामीण। - फोटो : ??? ?????
नरेगा के फर्जी जॉब कार्ड बना रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

पुन्हाना। पिनगवां खंड के गांव ढाडोली कला में लोगों ने नरेगा के फर्जी जॉब कार्ड बना रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से शिकायत करते हुए मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता आजिद खान, आबिद हुसैन, इस्माइल, मुद्दीन, आजाद और मुकीम आदि का कहना है कि ढाडोला और ढाडोली गांव के सरपंच ने करीब 941 लोगों के जॉब कार्ड बना रखे हैं। आरोप हैं कि मृतक, दिव्यांगों, 60 साल से अधिक आयु के पुरुष और महिला, 2 साल से 15 साल तक के बच्चों के नाम पर फर्जी जॉब कार्ड बनाए गए हैं। अधिकारियों से मिलीभगत कर उनके खातों से पैसे निकाले जा रहे हैं। खाता धारकों को इस बात की जानकारी तक नहीं है।
इन्होंने लगाए आरोप
सिलाई का काम करने वाले आबिद हुसैन का आरोप है कि उनके बच्चों मोहम्मद फैजान (6), ऐजान (4) और तसकीन (2) के नाम से फर्जी जॉब कार्ड बनाकर प्रत्येक के नाम से 9088 सहित कुल 27264 रुपये निकाले गए हैं। शिकायतकर्ता आजिद खान का कहना है कि गांव के समशुदीन पुत्र हूरमल, इदरीश, उमर मोहम्मद, आस मोहम्मद, अमरूदी, मेहताब, रजाक और समशुदीन पुत्र फतेह मोहम्मद सहित 8 लोगों की मौत 5 से 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। इसके बाद भी उनके जॉब कार्ड बने हुए हैं और उनके नाम से 2018-19 तक पैसे निकाले गए हैं। ढाडोली कलां निवासी मुकीन खान ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय बहन दिव्यांग है। उसने कभी मजदूरी नहीं की। उसके नाम से भी फर्जी जॉब कार्ड बनाकर 8992 रुपयेे निकाले गए हैं। वहीं, इस्माइल पुत्र हुरमत ने बताया कि उनकी 85 वर्षीय मां के नाम से जॉब कार्ड बनाकर 13 मार्च 2019 को 17984 रुपये निकाले गए हैं। सभी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोई जॉब कार्ड नहीं बनाए है और न ही इसकी कोई जानकारी है। गांव की पार्टी बाजी के कारण लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं।
संजय कुमार, सरपंच
अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पता चला है कि कुछ लोगों ने डीसी से शिकायत की है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। यदि जांच में कुछ गलत पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहन सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed