फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now travel multiple times in Metro with one QR ticket

Noida News: मेट्रो में अब एक क्यूआर टिकट से करें कई बार यात्रा

Thu, 12 Sep 2024 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Now travel multiple times in Metro with one QR ticket
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट सुविधा का शुभारंभ किया
विज्ञापन

यात्रियों को दिल्ली सारथी (मोमेंटम 2.0) ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा
----------------
10% पीक आवर और 20% की छूट ऑफ-पीक आवर में मिलेगी



अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट (एमजेक्यूआरटी) सुविधा का शुभारंभ किया। दिल्ली मेट्रो की यह अत्याधुनिक तकनीक है, जिसे यात्रा को सुगम बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। अब यात्रियों को रोज-रोज क्यूआर टिकट खरीदने का झंझट नहीं रहेगा। एक ही क्यूआर टिकट पर बार-बार यात्रा की जा सकेगी।






डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने मेट्रो भवन में अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नई सुविधा की शुरुआत की। शुक्रवार से यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल का सकेंगे। यह सुविधा डीएमआरसी के दिल्ली सारथी (मोमेंटम 2.0) ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके इस्तेमाल के लिए लोगों को यात्रा में छूट भी दी जाएगी। पीक आवर्स यानी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे व शाम 5 बजे से रात 9 बजे के दौरान 10% की छूट और ऑफ-पीक आवर्स के दौरान 20% की छूट भी मिलेगी। यात्रियों को सबसे पहले दिल्ली सारथी (मोमेंटम 2.0) ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए सबसे पहले 150 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इसे लोग आगे की यात्रा के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं रखा गया है। यात्री यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी रिचार्ज कर सकते हैं। इसमें न्यूनतम 50 रुपये और अधिकतम 3000 रुपये तक का रिचार्ज किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि रिचार्ज 50 रुपये के गुणक के हिसाब से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article