फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now the sanitation workers of the corporation have threatened to go on strike.

Noida News: अब निगम के सफाई कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी

Thu, 16 Oct 2025 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Now the sanitation workers of the corporation have threatened to go on strike.
एमसीडी समस्त यूनियन कोर कमेटी ने 11 सूत्री मांगें जल्द पूरी करने की आवाज उठाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी पहले से ही एमटीएम कर्मचारियों की हड़ताल से जूझ रही है और अब सफाई कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। एमसीडी समस्त यूनियन कोर कमेटी ने एमसीडी को चेतावनी दी है कि उनकी 11 सूत्री मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो दिल्ली में व्यापक हड़ताल होगी।
बृहस्पतिवार को कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार धिंगान ने कहा कि एमसीडी प्रशासन लगातार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रहा है। यूनियन की प्रमुख मांगों में 1998 से मार्च 2006 तक कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण, करुणामूलक आधार पर 2010 से 2020 तक नियुक्त कर्मचारियों को पक्का करना और 1996 से 1998 तक के लेफ्ट आउट कर्मचारियों को सेवा लाभ देना शामिल है। इसके अलावा यूनियन ने गैप ईयर समाप्त करने, 2003, 2004 और 2006 में नियमित घोषित कर्मचारियों को एरियर का एकमुश्त भुगतान करने और मृत कर्मचारियों के आश्रितों को योग्यता के आधार पर नौकरी एवं सभी टर्मिनल लाभ देने की मांग की है। दिल्ली की जनसंख्या के अनुपात में सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती भी आवश्यक है।
विज्ञापन

धिंगान ने आरोप लगाया कि कोर्ट से सही पाए गए 1187 सफाई कर्मचारियों को एमसीडी प्रताड़ित कर रही है जबकि उन्हें वैधानिक लाभ मिलना चाहिए। यूनियन ने विभागों से ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, ठेका बेस कर्मचारियों को नियमित करने और स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग व शिक्षा विभागों के लिए डेम्स नीति के अनुरूप नियमितीकरण पॉलिसी बनाने की भी मांग की है। यदि मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो सफाई कर्मचारी भी एमटीएम कर्मचारियों की तरह हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed