Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now the rush in trains will stop, you will get confirmed seats, up to 887 are vacant.

Noida News: अब थमेगी ट्रेनों में भीड़, मिलेंगी कन्फर्म सीटें, 887 तक खाली

Mon, 27 Oct 2025 02:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Now the rush in trains will stop, you will get confirmed seats, up to 887 are vacant.
चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीड़भाड़ एवं ट्रेनों में जगह के लिए मारामारी करते यात्री।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। छठ पर्व पर घर जाने के लिए रविवार को रेलवे स्टेशनों पर भीड़ उमड़ी। बोगियां ठसाठस रहीं। दो-तीन दिन बाद भीड़ घटने के संकेत हैं। यही वजह है कि दो-तीन दिन बाद दिल्ली की ट्रेनों में चेयरकार श्रेणी में कन्फर्म सीटें मिल रही हैं, लेकिन मुंबई की ट्रेनों में अभी भी वेटिंग है।
विज्ञापन

दिवाली के काफी पहले से ही दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी चल रही है। एक्स्ट्रा फेयर टिकट (ईएफटी) कटवाकर यात्रियों को सफर करना पड़ रहा था। रविवार को भी चारबाग, लखनऊ जंक्शन व अन्य रेलवे स्टेशनों पर भीड़ रही। अगले दो से तीन दिन ऐसा ही रहेगा। इसके बाद ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलेंगे। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में शुक्रवार व शनिवार को 111, 19 सीटें खाली हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में बृहस्पतिवार को 397, शुक्रवार को 636 व शनिवार को 264 सीटें रिक्त हैं। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को क्रमशः 32, 228 सीटें खाली हैं। डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में मंगलवार को 74, बृहस्पतिवार को 789 व शुक्रवार को 887 सीटें खाली हैं। लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनों में अगले हफ्ते भी वेटिंग रहेगी।
विज्ञापन


---

मुंबई के लिए लंबी वेटिंग

लखनऊ से मुंबई जाने वाली गोरखपुर पनवेल की स्लीपर, थर्ड एसी में पूरे हफ्ते वेटिंग है। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी में 81 व 65 तक वेटिंग है। कुशीनगर एक्सप्रेस, पूजा स्पेशल ट्रेनों एवं अवध एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग परेशानी का सबब बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

शेयरिंग टैक्सी से मिली राहत

छठ पर्व पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में कन्फर्म सीटें नहीं मिलने पर शेयरिंग टैक्सी का सहारा लिया। लखनऊ से गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, वाराणसी, बहराइच, कुशीनगर आदि के लिए 12 हजार से अधिक यात्रियों ने शेयरिंग टैक्सी का सहारा लिया। एयरवॉक ट्रेवेल एजेंसी के आतिफ का कहना है कि शेयरिंग टैक्सी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। यह अच्छी व सस्ती सुविधा है।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीड़भाड़ एवं ट्रेनों में जगह के लिए मारामारी करते यात्री। 

चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीड़भाड़ एवं ट्रेनों में जगह के लिए मारामारी करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला

चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीड़भाड़ एवं ट्रेनों में जगह के लिए मारामारी करते यात्री। 

चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीड़भाड़ एवं ट्रेनों में जगह के लिए मारामारी करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला

चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीड़भाड़ एवं ट्रेनों में जगह के लिए मारामारी करते यात्री। 

चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीड़भाड़ एवं ट्रेनों में जगह के लिए मारामारी करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला

चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीड़भाड़ एवं ट्रेनों में जगह के लिए मारामारी करते यात्री। 

चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीड़भाड़ एवं ट्रेनों में जगह के लिए मारामारी करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed