फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now the rules will be taught through social media.

Noida News: अब सोशल मीडिया के जरिये पढ़ाएंगे नियमों का पाठ

Sat, 12 Sep 2026 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Now the rules will be taught through social media.
नोएडा। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अब ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया का सहारा लेगी। एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक समेत अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से नियमित पोस्ट कर वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक यातायात नियमों का संदेश पहुंचाना है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जिले में रोजाना पांच हजार से अधिक वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। इनमें बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाना, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना समेत अन्य उल्लंघन शामिल हैं। युवा वर्ग में नियमों के उल्लंघन को देखते हुए सोशल मीडिया को जागरूकता का प्रभावी माध्यम बनाया गया है। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed