फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now the number will come from token in OPD

Noida News: अब टोकन से आएगा ओपीडी में नंबर

Tue, 04 Jul 2023 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Now the number will come from token in OPD
अब टोकन से आएगा ओपीडी में नंबर
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में मरीजों का आंकड़ा 3 हजार के पार
- भीड़ से निपटने के लिए लागू होगी टोकन व्यवस्था
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिला अस्पताल सेक्टर-39 में शिफ्ट होने के बाद मरीजों की संख्या खासी बढ़ गई है। सोमवार को अस्पताल में इलाज के लिए तीन हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। मंगलवार से इसकी शुरूआत हो जाएगी। टोकन पर लिखे नंबर के आधार पर ओपीडी में मरीजों का नंबर आएगा।

अस्पताल के भूतल पर ओपीडी की व्यवस्था है। मरीजों की भीड़ के कारण लंबी लाइनें लग रही हैं। कई बार डॉक्टर के कक्ष में पहले प्रवेश करने के लिए मरीज-तीमारदारों के बीच धक्का-मुक्की और लड़ाई झगड़े की नौबत आ जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन ने टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अस्पताल के पंजीकरण काउंटरों पर टोकन नंबर दिया जाएगा। इस नंबर के आधार पर मरीज ओपीडी में डॉक्टरी परामर्श के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

टोकन पर लिखे नंबर से अंदाजा लगाया जा सकेगा कि कितनी देर में नंबर आएगा। इस बीच मरीज अस्पताल परिसर के बाहर या अपने वाहन में इंतजार कर सकेंगे। अस्पताल में भीड़ नहीं बढ़ेगी। तीमारदार ही टोकन लेकर जा सकेंगे और नंबर आने पर मरीज को बुला सकेंगे। इससे मरीजों को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। यही व्यवस्था अस्पताल की फार्मेसी में भी लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




भर्ती मरीजों का टूटा रिकॉर्ड

जिला अस्पताल में सुविधाएं बढऩे के साथ ही मरीजों का दबाव भी बढऩे लगा है। सोमवार को तीन हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया तो वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 185 तक पहुंच गई। आमतौर पर यह आंकड़ा 45-50 का ही रहता था। वहीं 12 मरीज आईसीयू और आठ इमरजेंसी में भर्ती हैं।



अब बाॅयोमैट्रिक से लगेगी हाजिरी

अस्पताल में अब डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ की हाजिरी बाॅयोमैट्रिक मशीन से लगेगी। आमतौर पर डॉक्टरों और स्टाफ के देरी से आने और जल्दी चले जाने की शिकायतें मिलती हैं। इस नई व्यवस्था से इन शिकायतों को दूर किया जा सकेगा।




अस्पताल को मिले नए डॉक्टर

जिला अस्पताल को नए डॉक्टर मिलने शुरू हो गए हैं। डाढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सर्जन डॉ. राहुल वर्मा और बादलपुर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फिजिशियन डॉ. अनुराग सागर का तबादला जिला अस्पताल में किया गया है। वहीं, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारतभूषण का तबादला मुरादाबाद में इसी पद पर और डाढ़ा स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. वसुधा सिंह का तबादला खुर्जा हो गया है। जिला अस्पताल में शारदा विश्वविद्यालय के कुछ पीजी छात्रों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed