फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   now master blaster will be noida resident

अब ग्रेटर नोएडा के हुए मास्टर ब्लास्टर, खरीदा आलीशान घर

Thu, 12 May 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 12 May 2016 10:30 AM IST
सार

  • अंजली तेंदुलकर ने ग्रेनो आकर कराई रजिस्ट्री
  • 1.68 करोड़ रुपये है फ्लैट की कीमत

विज्ञापन
now master blaster will be noida resident
अंज‌ल‌ी तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महान क्रिकेटर व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के निवासी बन गए। बुधवार को अंजली ने रजिस्ट्री कार्यालय में जेपी के क्रिसेंट कोर्ट अपार्टमेंट के फ्लैट की रजिस्ट्री कराई। 
विज्ञापन


अपार्टमेंट की कीमत 1.68 करोड़ रुपये है। ग्रेटर नोएडा के गामा-2 सेक्टर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में बुधवार सुबह अंजली फ्लैट की रजिस्ट्री कराने आई थीं। फ्लैट बनाने वाली कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट द्वारा फ्लैट की रजिस्ट्री अंजली के नाम से गई है।
विज्ञापन

now master blaster will be noida resident
सचिन अंजलि

लगभग एक घंटे तक कागजी प्रक्रिया चली। इस दौरान रजिस्ट्री विभाग में उन्हें देखने के लिए भीड़ भी जुटी रही। पॉश सोसाइटी जेपी ग्रीन जी ब्लॉक स्थित क्रिसेंट कोर्ट अपार्टमेंट में शानदार डूप्लेक्स अंजली की ओर से कुछ समय पहले खरीदा गया था।

फ्लैट की स्टांप ड्यूटी करीब 8.40 लाख रुपये अदा की गई है। फ्लैट का सुपर एरिया 314.22 वर्ग मीटर है। रजिस्ट्री कार्यालय में अंजली ने अपना पुराना पता 19 एच पैरी क्रास रोड बांद्रा वेस्ट मुंबई लिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed