{"_id":"66686fee3083b4f0c90c5867","slug":"now-flat-booking-will-be-done-on-book-my-show-app-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33206-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फिल्म के टिकट की तरह अब बुक माई शो पर होगी फ्लैट की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फिल्म के टिकट की तरह अब बुक माई शो पर होगी फ्लैट की बुकिंग
विज्ञापन
- यीडा ने की 1247 फ्लैट को ऑनलाइन बेचने की तैयारी
- हवाई अड्डे के पास है फ्लैट, एकमुश्त भुगतान करने वालों को मिलेगी छूट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घर खरीदने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। यमुना प्राधिकरण (यीडा) यहां बने 1274 फ्लैटों की ऑनलाइन बिक्री की तैयारी में है। अगले सप्ताह से बुक माई शो एप पर फिल्म के टिकट की तरह सेक्टर-22डी में बने फ्लैटों की बुकिंग की जा सकेगी। इसमें एकमुश्त भुगतान करने वालों को पांच फीसदी तक की छूट भी मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक बुकिंग के बाद 30 प्रतिशत राशि जमा कराने पर फ्लैट आवंटित कर दिया जाएगा।
यीडा ने सेक्टर-22 डी में 7148 फ्लैट बनाए हैं। इसमें 29.76 वर्गमीटर के 5100 फ्लैट, 54.75 वर्गमीटर के 1280 और 99.86 वर्गमीटर के 768 फ्लैट शामिल हैं। इनमें अब तक 5874 फ्लैट बिक चुके हैं। जिसमें 3367 की खरीदारों ने रजिस्ट्री भी हो चुकी है, जबकि 1274 फ्लैट अभी खाली है। जिनका निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है। प्राधिकरण ने इन फ्लैटों को पहले आओ पहले पाओ की नीति पर बेचेगा। इसके लिए बुक माई शो एप पर फिल्म के टिकट की तरह ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। यीडा के सीईओ डाॅ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इनमें ज्यादातर टू-बीएचके फ्लैट हैं। अगले सप्ताह से बुक माई शो पर फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।